UttarPradesh: भीम आर्मी के सदस्यों ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की मनाई जयंती

भीम आर्मी के सदस्यों ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की मनाई जयंती

(इंडिपेंडेंट इंडिया ब्यूरो)हमीरपुर:- मौदहा कस्बे सहित पूरे देश में जहां सविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती कोविड गाईडलाईन के अनुसार मनाई गई तो वहीं कस्बे के मोहल्ला फत्तेपुर में भीम आर्मी के युवाओं ने जयंती के अवसर पर जुलूस निकालना चाहा जिन्हें पुलिस ने खदेड़ दिया और दो डीजे पकड़ कर कोतवाली पहुंचा दिए।भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर कस्बे सहित क्षेत्र में कई स्थानों पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई गई और श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
धूमधाम से मनाई जाने वाली संविधान निर्माता की जयंती लगातार दूसरे साल कोरोना के चलते सादगी से मनाई गई।कस्बे के मोहल्ला फत्तेपुर में भीम आर्मी के युवाओं ने जुलूस की शक्ल में जाकर माल्यार्पण करना चाहा जिन्हें पुलिस ने भगा दिया और मौके पर मौजूद दो डीजे भी पुलिस ने पकड़ कर कोतवाली पहुंचा दिए।हालांकि भीम आर्मी के अरतरा के युवाओं ने कल कोतवाली पुलिस पर परमीशन लेने जाने पर अभद्रता करने का आरोप लगाया था।जबकि मौके पर मौजूद कोतवाली प्रभारी तारा सिंह पटेल ने बताया कि पचास आदमियों के कोविड गाईडलाईन के अनुसार जाकर माल्यार्पण करने की परमीशन दी गई है जबकि यह लोग डीजे की शक्ल में जाना चाहते थे जो जुलूस का रूप होता है इसलिए ऐसा करना गलत है।
By Amit Kumar, Bureau Chief Hamirpur

संपादक के बारे में

Scroll to Top