अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव कार्यक्रम की हुई घोषणा मतदान 30 अप्रैल को
(इंडिपेंडेंट इंडिया ब्यूरो)जालौन:- अधिवक्ता एसोसिएशन कालपी के वार्षिक 2021 चुनाव को लेकर निर्वाचन अधिकारी के द्वारा कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है चुनाव 30 अप्रैल को संपन्न कराया जाएगा|
मुख्य निर्वाचन अधिकारी जयवीर सिंह यादव एडवोकेट ने जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि 16 तथा 17 अप्रैल को 11:00 बजे से 3:00 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे| नामांकन पत्रों की जांच 19 अप्रैल को होगी नामांकन वापस 20 अप्रैल को 11:00 से 3:00 के बीच होगा| मतदान 30 अप्रैल को 10:00 बजे से 3:00 बजे तक होगा एवं 3:30 बजे मतगणना एवं परिणाम की घोषणा की जाएगी| उन्होंने बताया कि अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष,कनिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री, संयुक्त मंत्री, कोषाध्यक्ष के एक-एक पद पर नामांकन दाखिल किए जाएंगे|इसी प्रकार वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर दो तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के 3 पदों पर भी नामांकन प्रस्तुत किए जाएंगे|
By Ajay Bajpai, Bureau Chief Jalaun

