रेडक्रॉस की बिल्डिंग बनी खण्डहर,शासन प्रशासन मौन कार्यवाही करेगा कौन
(इंडिपेंडेंट इंडिया ब्यूरो)नरसिंहपुर:-अजब गजब एम.पी. का चमत्कारी शहर नरसिंहपुर वैसे इस जिले की जितनी भी तारीफ की जाये कम है दुनियाभर में कोरोना का कहर अपने चरम सीमा पार कर चुका है आम जनता प्राईवेट सरकारी अस्पतालों की असुविधाओं के चलते लुटने और मरने को मजबूर दुनियाभर में मानवता की पर्याय रेडक्रॉस अस्पताल नरसिंहपुर में सालों से बनकर तैयार है लेकिन जिले के दिग्गज
कहे जाने वाले दो पूँजीपतियों की आपसी जंग की शिकार हो गई है बिल्डिंग लगभग खण्डहर में तब्दील हो गई है अगर कोई चमत्कार हो जाये और ये अस्पताल खुल जाये तो हजारों जिन्दगी बचाई जा सकती है वैसे वर्तमान में यह बिल्डिंग कलेक्टर महोदय के अधीन है कलेक्टर साहब चाहे तो एक मिनिट में ये अस्पताल खुल जायेगा समाज सेवा के नाम पर खुदकी सेवा में लगे है तथाकथित पूँजीपति हजारों एनजीओ सिर्फ कागजों में पैसा आता तो है करोड़ों लेकिन जाता कहां है किसी को पता नहीं शासन प्रशासन मौन कार्यवाही करेगा कौन।
By Yogesh Dubey, Bureau Chief Narsinghpur


