नरसिंहपुर जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति ने शासन को भेजा प्रस्ताव,ज़िले में शुक्रवार रात्रि 8 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लगाया जाये लॉक डाउन
(इंडिपेंडेंट इंडिया ब्यूरो)नरसिंहपुर:- जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के उद्देश्य से जिला आपदा प्रबंधन समिति की सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि कोरोना की श्रृंखला को तोड़ने के लिए जिले में शुक्रवार रात्रि 8 बजे से
सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉक डाउन लगाया जाना उचित होगा। समिति द्वारा उक्त सुझाव शासन को अंतिम निर्णय के लिए प्रस्तावित किया गया है।



