UttarPradesh: अतुल्य गंगा मिशन दल का कानपुर में ब्रिगेडियर वी पी सिंह ग्रुप कमांडर एनसीसी एवं मंडलायुक्त कानपुर डॉक्टर राजेश्वर द्वारा किया गया भव्य स्वागत

अतुल्य गंगा मिशन दल का कानपुर में ब्रिगेडियर वी पी सिंह ग्रुप कमांडर एनसीसी एवं मंडलायुक्त कानपुर डॉक्टर राजेश्वर द्वारा किया गया भव्य स्वागत

(इंडिपेंडेंट इंडिया ब्यूरो)कानपुर:- गंगा की निर्मलता अभियंता एवं स्वच्छता के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से 6000 किलोमीटर से अधिक की पदयात्रा कर रहे अतुल्यम गंगा मिशन दल के सदस्यों का मंगलवार को कानपुर पहुंचने पर कानपुर के नाना राव घाट पर भव्य स्वागत किया गया।

स्वागत समारोह में ब्रिगेडियर वी पी सिंह कमांडर एनसीसी ग्रुप कानपुर ने अतुल्य गंगा मिशन दल के सदस्यों और मौके पर मौजूद कमिश्नर कानपुर मंडल डॉक्टर राजेश्वर,श्री अविनाश सिंघानिया,डायरेक्टर जे. के. ऑर्गेनाइजेशन, डॉ चंद्रशेखर नगर स्वास्थ्य अधिकारी (नमामि गंगे प्रभारी) एवं उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स 55 वीं बटालियन एनसीसी कानपुर के द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं कविता पाठ एवं स्पीच का आयोजन किया गया और सभी लोगों ने गंगा को स्वच्छ रखने की जागरूकता

फैलाई। अतुल्य गंगा मिशन सदस्य दल भूतपूर्व सैनिकों का दल है इसका नेतृत्व श्री गोपाल शर्मा द्वारा किया जा रहा है इस दल में कर्नल मनोज केशवर, कर्नल हेम लहूमी, श्री गोपाल शर्मा एवं अन्य सदस्य हैं यह दल 6000 किलोमीटर गंगा किनारे पदयात्रा करते हुए 5 राज्यों से होकर गुजर रहा है जिसमें उत्तर प्रदेश,बिहार, झारखंड,पश्चिम बंगाल एवं उत्तराखंड है। इस पद यात्रा का उद्देश्य मैली हो रही गंगा की अविरल था और निर्मलता को लौटाने के लिए लोगों में गंगा की स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना है यह पदयात्रा 16

दिसंबर से प्रयागराज से आरंभ होकर गंगासागर पश्चिम बंगाल से होते हुए गोमुख उत्तराखंड तक जाकर 15 अगस्त 2021 को प्रयागराज में आकर समाप्त होगी। इस अवसर पर अतुल्य गंगा मिशन दल के सदस्यों ने लोगों में अपने विचार प्रस्तुत किए तत्पश्चात कमांडर एनसीसी ग्रुप कानपुर ब्रिगेडियर वी पी सिंह एवं कमिश्नर कानपुर मंडल डॉक्टर राजेश्वर द्वारा विचार प्रस्तुत किए गए और अतुल्य गंगा मिशन दल के सदस्यों का हौसला बढ़ाया गया।

संपादक के बारे में

Scroll to Top