Madhyapradesh: पवई नगर के युवा समाजसेवीयोंने पांच दिवसीय स्वेच्छा से लॉक डाउन रखने की नगर वासियों से की अपील

पवई नगर के युवा समाजसेवीयों ने पांच दिवसीय स्वेच्छा से लॉक डाउन रखने की नगर वासियों से की अपील
(इंडिपेंडेंट इंडिया ब्यूरो)पन्ना:- पवई क्षेत्र में बढ़ते कोरोना संक्रमण एवं बीमारियों को देखते हुए पवई नगर को स्वेक्षा से लॉक डाउन रखने समस्त नगरवासियों एवं दुकानदारों से अपील करते हुए आज पवई के युवा समाजसेवियों ने नगर का भ्रमण किया तथा बिना मास्क लगाए लोगों को मास्क  वितरित किए एवं समझाइश दी गई।
 साथ ही कल से स्वेच्छा से नगर में पांच दिवसीय लॉकडाउन करने की सभी से अपील की गई है| जिसमें नगर के समस्त व्यापारी बंधु भी युवाओं का सहयोग देने की बात कर रहे हैं आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को छोड़कर समस्त दुकान बंद रहेगी।

इस तरह नगर की युवाओं की पहल व व्यापारियों का स्वेच्छा से लॉक डाउन रखना काबिले तारीफ माना जा रहा है
और यह क्षेत्र के लिए अति आवश्यक कदम था।
By Satish Chaube, Bureau Chief Panna

संपादक के बारे में

Scroll to Top