MadhyaPradesh: ग्राम पंचायत में उड़ रही कलेक्टर की आदेशों की धज्जियां

ग्राम पंचायत में उड़ रही कलेक्टर की आदेशों की धज्जियां

 
(इंडिपेंडेंट इंडिया ब्यूरो)पन्ना:- सिमरिया पन्ना मामला ग्राम पंचायत विरासन का है जहां पर नियम कायदे कानूनों की खुलकर धज्जियां उड़ाई जा रही है विगत दिनों पूर्व कलेक्टर महोदय द्वारा आदेश जारी किया गया था कि प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को ग्राम पंचायत में सचिव पटवारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं संबंधित अधिकारी सुबह 10:00 बजे से शाम

4:00 बजे तक उपस्थित रहकर जनता की समस्याओं का निराकरण करेंगे लेकिन ग्राम पंचायत राजपुर में इसके उलट कार्यालय ही बंद रहता है मौके पर कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं रहते जैसे आम नागरिकों को अपने कार्य कराने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है ग्रामीणों के अनुसार पंचायत खुलने का दिन निर्धारित है और ना ही कर्मचारियों का कोई ठिकाना रहता है ग्रामीणों ने मांग की है कि शासन दोषी

कर्मचारियों की ऊपर कार्रवाई करें ताकि कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में चूक ना करें एवं आम जनता को सरकारी कार्य करवाने  में समस्याओं का सामना ना करना पड़।

By Pushpendra Singh, Reporter Panna

संपादक के बारे में

Scroll to Top