MadhayPradesh: सगे भाई ने समय पर दान नहीं किया खून,नवजात बच्चे ने गर्भ में तोड़ा दम, मुस्लिम समुदाय के युवक ने रक्तदान कर बचाई महिला की जान

सगे भाई ने समय पर दान नहीं किया खून,नवजात बच्चे ने गर्भ में तोड़ा दम, मुस्लिम समुदाय के युवक ने रक्तदान कर बचाई महिला की जान

(इंडिपेंडेंट इंडियाब्यूरो)पन्ना:- जिले के अजयगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्राम सांनगुरैया निवासी श्रीमती अनीता प्रजापति आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पति अखिलेश प्रजापति सनगुराईया को बी पॉजिटिव खून की अत्यंत जरूरत थी। पीड़ित पति अखिलेश प्रजापति द्वारा अपना स्वयं का खून परीक्षण कराया गया मगर उनका हीमोग्लोबिन काफी कम होने के कारण वह रक्तदान नहीं कर सके। उन्होंने अपने सगे साले एवं पत्नी के सगे भाई से खून परीक्षण कराने की रात में मन्नत की मगर सगे भाई द्वारा अंधविश्वास और जागरूकता के अभाव में रक्तदान नहीं किया गया। जिसकी वजह से समय पर खून ना मिलने के कारण नवजात बच्चे ने गर्भ में ही दम तोड़ दिया। रात्रि में ही समाजसेवी राम बिहारी गोस्वामी द्वारा सोशल मीडिया पर रक्तदान का संदेश प्रसारित कर अपील की गयी। जिसके बाद आज सुबह पन्ना शहर के प्रतिष्ठित गुप्ता परिवार के सदस्य स्वेच्छा से रक्तदान करने के लिए पहुंचे मगर उनका हीमोग्लोबिन साढ़े 11 पॉइंट होने के कारण वह महिला को रक्तदान नहीं कर सके। जिसके बाद जानकारी शहर के समाजसेवी बृजेश रैकवार संजय रैकवार अंकित शर्मा एवं हिम्मत खान को जब प्राप्त हुई तब सभी युवा समाजसेवी द्वारा व्हाट्सएप पर संदेश प्रसारित किया गया और सभी लोगों की मेहनत रंग लाई।जिसके बाद दोपहर में पन्ना शहर के रहमत खान द्वारा जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में पहुंचकर अपने खून का परीक्षण कराया और उन्होंने स्वेच्छा से पीड़ित महिला को बी पॉजिटिव खून रक्तदान किया गया। जिससे एक बार फिर उक्त पंक्ति चरितार्थ हो गई की “खून के रंग धोते मज़हब की दीवारें ” इसके साथ ही रक्त दान दाता रहमत खान द्वारा एक बार फिर पन्ना जिले में हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की है। इस सामाजिक पुनीत कार्य में पन्ना जिले के समाजसेवी अंकित शर्मा बृजेश रैकवार संजय रैकवार हिम्मत खान लैब टेक्नीशियन सौरभ गंगेले का सराहनीय योगदान रहा है।

By Saurabh Singh, State Head MadhayPradesh

संपादक के बारे में

Scroll to Top