श्यामडांडा गौतम परिवार के यहां हुआ विशाल रामचरित मानस और पुण्यतिथि का कार्यक्रम का आयोजन
पन्ना:- देवेंद्रनगर के श्यामडांडा के गौतम परिवार में विशाल और सुंदर कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।क्षेत्र के प्रसिद्ध शास्त्री स्व श्री लल्लू लाल गौतम शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में श्रीरामचरितमानस पाठ का आयोजन रखा गया ,कार्यक्रम की शुरुवात में राम दरबार के चित्र और कथा पुराण का पूजन वंदना कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया। सतना से आए गायक मंण्डली द्वारा प्रस्तुति दी गई।बघेलखंड के जाने माने कलाकार राजन शुक्ला सुहाबाल सोनू शर्मा नगौद
सचिन विश्वकर्मा बेटु लाल राजेन्द्र पण्डेय राजीव तिवारी तोषण की मधुर वाणी से श्रीरामचरितमानस पाठ का गायन किया गया ।
जिसमें शयमाडांडा गांव धर्म प्रेमियों ने बढचढकर हिस्सा लिया साथ ही रामचरित मानस रूपी धर्म सागर व्याख्याओं की नदियों में गोते लगाते नज़र आये।कार्यक्रम मेंआस पास के गांवों से भी भारी जनसैलाब सम्लित हुआ।वही-गौतम परिवार द्वारा स्वर्गीय श्री लल्लू लाल गौतम की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।कार्यक्रम के उपरांत विशाल भंडारे का भी आयोजन हुआ जिसमें क्षेत्रवासियों द्वारा बढचढकर प्रसाद ग्रहण किया गया। कार्यक्रम के दौरान
श्री दिनेश कुमार प्रभा गौतम सिध्दगोपाल सपना गौतम बीरेंद्र रर्चना गौतम संध्या शालिनी अनु राधिका कृष्णा छोटू गन्नु एवं समस्त गौतम परिवार द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित,समस्त गौतम परिवार ने भाव पूर्वक श्रद्धांजलि दी।
By Bhashkar Singh, Reporter Panna

