सुनवानी कलां के थाना प्रभारी श्री कृष्ण मावई की अपील: कोविड निर्देशों का करें पालन हमारा घर हमारी होली, घरों पर ही शांति व सदभावना से मनाएं।
पन्ना:- कलेक्टर संजय मिश्रा ने कोविड संक्रमण के मद्देनजर जिले के सम्मानीय नागरिकों से आने वाले होली के त्यौहार को हमाओ घर, हमाई होली की पवित्र भावना एवं मानवीय जीवन की सुरक्षा के उद्देश्य से आत्मीय रूप से कोविड निर्देशों का पालन करते हुए मनाने की अपील की है। इसी कड़ी में जिले के पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा , के निर्देशानुसार सुनवानी थाना प्रभारी श्री कृष्ण मावई ने सुनवानी व आसपास के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि होली घरों पर ही शांति एवं सदभावना से मनाए । थाना प्रभारी श्री कृष्ण मावई ने बताया कि हमारा घर और हमारी होली इसके लिए अपने घर पर ही सुरक्षित रूप से रहकर भारतीय संस्कृति में रचे एवं बसे होली के पवित्र पर्व को कोरोना संक्रमण को ध्यान रखते हुए मनाएं और खुद के साथ-साथ दूसरे व्यक्ति के मानवीय जीवन को सुरक्षित बनाए रखने में मदद करें। कोविड संक्रमण को देखते हुए बिना मास्क के कहीं नहीं जाएं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और अपने हाथों से रंग, गुलाल को किसी दूसरे व्यक्ति को न लगाए क्योंकि ऐसा करने से कोरोना महामारी फैलने का खतरा बन सकता है।
By Satish Chaube, Bureau Chief

