बुलंदशहर/खुर्जा:- भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले ट्रैक्टरों पर सवार होकर काफी संख्या में किसान तहसील पर पहुंच गए। वहीं मांगों को लेकर अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और समस्याओं का समाधान नहीं होने पर सड़क पर उतरने की चेतावनी दी। किसान ट्रैक्टरों पर सवार होकर काफी संख्या में किसान तहसील पर पहुंच गए। जहां वह एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए और पंचायत आयोजित की। क्षेत्र के अधिकांश गांवों में विद्युत विभाग के कर्मियों से किसान परेशान हैं। कहीं किसानों के बिल बढ़ाकर दिए जा रहे हैं और उनमें संशोधन कराने के लिए किसान लगातार विभाग के कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उसके बावजूद भी किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। इसके अलावा जर्जर तारों को बदलवाने, किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने होंगे। वहीं चौधरी कल्याण सिंह ने कहा कि किसी भी कीमत पर किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। अगर कहीं किसानों का उत्पीड़न होता है, तो वहां भाकियू कार्यकर्ता किसानों के साथ खड़े हैं। वहीं पंचायत में ऊर्जा निगम के भ्रष्ट कर्मियों पर कार्रवाई, गन्ने की पर्चियां दिलवाने, आदि को लेकर चर्चा की। पंचायत में पहुंचे एडीएम रवींद्र कुमार को मांगों को लेकर किसानों ने ज्ञापन सौंपा। साथ ही एडीएम और एसपी देहात के आश्वासन पर किसानों ने पंचायत समाप्त कर दी।
By Tarun Kumar, Bureau Chief

