UP: पंचायत चुनाव में उम्मीदवार उतारेगी निषाद पार्टी,निर्बलों को हक दिलाने के लिए सत्ता में काबिज होने तक करते रहेंगे संघर्ष:- राष्ट्रीय अध्यक्ष

पंचायत चुनाव में उम्मीदवार उतारेगी निषाद पार्टी,निर्बलों को हक दिलाने के लिए सत्ता में काबिज होने तक करते रहेंगे संघर्ष:- राष्ट्रीय अध्यक्ष

अमौली/फतेहपुर:- जनपद क्षेत्र के अमौली कस्बे में सोमवार को निर्बल इंडियन शोषित अपना आम दल निषाद पार्टी की तरफ से जनसभा का आयोजन किया गया। सोमवार को निषाद पार्टी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में इंडियन निर्बल शोषित अपना आम दल निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद का माल्यार्पण करके शुभारंभ किया गया।
निर्बल इंडियन शोषित अपना आम दल निषाद पार्टी फतेहपुर में भी पंचायत चुनाव पर अपने उम्मीदवार उतारकर दमखम दिखाना चाहती है। पंचायत चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारकर निर्बल इंडियन शोषित आम दल निषाद पार्टी पिछड़े, निर्मल व गरीबों का मसीहा बनकर उत्तर प्रदेश में सत्ता काबिज होना चाहती है।
पंचायती चुनाव की तैयारी में जुटी निषाद पार्टी:-
पंचायत चुनाव के चलते निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद सोमवार को फतेहपुर जनपद के अमौली कस्बे में पहुंचे। जहां उनके द्वारा अपने पदाधिकारियों के साथ एक जनसभा आयोजित कर बैठक की गई। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति व चुनाव लड़ने के लिए दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी गांव-गांव और घर-घर जाकर अपनी बिरादरी के प्रत्याशी को जिताने का आवाहन करेंगे। संजय निषाद ने कहा कि निषाद परिवारों के पास वही पार्टी जा पाएगी, जिनके हाथों में निषाद पार्टी का झंडा और डंडा होगा। चेतावनी भरे अंदाज में उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो निषाद बिरादरी भारतीय जनता पार्टी को भी सत्ता से बाहर करने का काम करेगी।

निषाद समाज के लोगों से वोट के नाम पर राजनीति:-
इस मामले में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद का कहना है कि निषाद समाज के लोगों से आजादी से अभी तक सिर्फ वोट की राजनीति की गई है। उन्होंने कहा कि संविधान में आरक्षण की बात कही गई है, लेकिन अभी तक आरक्षण पूरी तरह से लागू नहीं हुआ है। इस बात को लेकर निषाद समाज के लोग बेहद गुस्से में हैं। निषाद बिरादरी ने कांग्रेस, सपा और बसपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया है और जरूरत पड़ी तो सत्ता से बीजेपी को भी बाहर करने का काम पार्टी के द्वारा किया जायेगा।
इस मौके पर कमलेश निषाद, रत्नेश, विमलेश, अच्छेलाल, मनीष,राहुल, प्रमिला, किरण, रामशंकर, विक्रम सिंह निषाद,संतोष निषाद आदि लोग मौजूद रहे।
ब्यूरो इंडिपेंडेट इंडिया

संपादक के बारे में

Scroll to Top