पन्ना:- 48 घण्टे के अन्दर अंधी हत्याकाण्ड का खुलासा,ट्रक क्लीनर ही निकला ट्रक चालक की हत्या का आरोपी,पैसो की लालच में दिया घटना को अंजाम,आरोपी के कब्जे से 72 हजार रूपये नगद हत्या में प्रयोग किया गया छुरी व हत्या करते समय पहने गये कपडे एवं ट्रक क्रमांक UP 94 T 7624 जप्त
घटना का संक्षिप्त विवरण – दिनांक 17/03/2021 को थाना प्रभारी मडला उनि जे.एम. सिंह को सूचना मिली की केन नदी के पुल के नीचे नदी पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पानी के ऊपर दिख रहा है सूचना पर थाना प्रभारी मडला द्वारा तत्काल केन नदी पुल के पास पहुँचकर उक्त अज्ञात व्यक्ति के शव को नदी से बाहर निकलवाया जाकर मौके पर मर्ग क्रमांक 02/21 कायम किया जाकर जाँच में लिया गया । मृतक के शव का पी.एम. करवाया गया जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टरो द्वारा पी.एम. उपरान्त पी.एम. रिपोर्ट दी की गई पी.एम. रिपोर्ट एवं शव के गले में मिले निशानो के आधार पर मामला हत्या का होना पाये जाने पर से अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना मडला में अप.क्र. 12/21 धारा 302,201 भादवि का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया ।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही – उक्त प्रकरण की जानकारी थाना प्रभारी मडला द्वारा वरिष्ठ अधिकारियो को दी गई । हत्या के प्रकरण को पुलिस अधीक्षक पन्ना श्री धर्मराज मीना ने गंभीरता से लेते हुये अज्ञात आरोपी की पतारसी एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज मीणा के निर्देशन, अति.पुलिस अधीक्षक श्री बी के एस परिहार एवं अनु0अधि0 पुलिस अजयगढ श्री बी एस परिहार के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी मडला उनि जे.एम. सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई एवं सायबर सेल पन्ना को पुलिस टीम की सहायतार्थ मौके पर रवाना किया गया पुलिस टीम द्वारा पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा दिये गये निर्देशो का पालन करते हुये तत्काल मौके पर जाकर घटना के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई जिसमें पुलिस टीम को मृतक के कपडो से एक टोल नाका की पर्ची मिली । उक्त टोल पर्ची में ट्रक नम्बर UP 94 T 7624 अंकित पाया गया पुलिस टीम द्वारा टोल नाका की पर्ची के आधार पर ट्रक क्रमांक UP 94 T 7624 के बारे में जानकारी एकत्रित की गई जो उक्त ट्रक ललितपुर (उ.प्र.) का होना पाया गया एवं उक्त ट्रक के मालिक से पुलिस द्वारा संपर्क किये जाने पर मृतक व्यक्ति की पहचान दुर्गपाल प्रजापति पिता लाखन प्रजापति उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम जाखलौन थाना जाखलौन जिला ललितपुर (उ.प्र.) के रूप में हुई जो उक्त ट्रक का चालक था । पुलिस टीम द्वारा ट्रक मालिक से ट्रक में रहने वाले अन्य लोगो की जानकारी प्राप्त करने पर पता चला कि ट्रक मालिक द्वारा बताया गया कि मेरे द्वारा करीब 02 दिन पूर्व ट्रक सतना, मैहर तरफ सीमेन्ट लोड करने के लिये भेजा गया था जिसमें मृतक ट्रक चालक के साथ एक क्लीनर को भेजा गया था जो अभी तक माल लोड करके मेरे पास नही पहुँचे है । पुलिस टीम द्वारा उक्त ट्रक क्रमांक UP 94 T 7624 एवं उसके क्लीनर की तलाश की गई पुलिस टीम को सायबर सेल एवं मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उक्त ट्रक क्लीनर ट्रक सहित यादव ढाबा के पास ग्राम खैंरो थाना मातगुवां जिला छतरपुर में देखा गया है मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा यादव ढाबा के पास पहुँचकर देखा गया जो उक्त ट्रक क्रमांक UP 94 T 7624 ढाबा के पास खडा था एवं क्लीनर ट्रक में बैठा था पुलिस टीम द्वारा क्लीनर को ट्रक सहित थाना मडला लाया जाकर घटना के संबंध में पूँछताछ की गई क्लीनर द्वारा पुलिस टीम को पूँछताछ पर बताया गया कि मैं करीब 01 वर्ष से ट्रक क्रमांक ट्रक क्रमांक UP 94 T 7624 में क्लीनर (हेल्पर ) का काम करता हूँ करीब 15-16 दिन पहले मै ट्रक के ड्रायवर दुर्गपाल सिंह के साथ भूसा लोड करके बिहार गया था जहाँ पर 72000 रूपये भाडा मिला था जिसे दुर्गपाल सिंह ने अपने पास रख लिया था और अगले दिन ट्रक मालिक को फोन लगाकर मेरी झूठी शिकायत की थी कि क्लीनर ने रूपये चोरी कर लिये है इस बात को लेकर मेरा और दुर्गपाल का विवाद हुआ था इसके बाद बिहार से भाडा लेकर सतना आ रहे थे तो मैने रास्ते मे देखा कि जो पैसे दुर्गपाल चोरी होना बता रहा था वो पैसे ट्रक के अन्दर ड्रायवर सीट के पीछे चेन वाली पॉकिट में रखे मिले जिसे देखकर मैने दुर्गपाल से कहा कि तुम मुझे झूठा चोरी का आरोप लगा रहे हो खुद पैसे चोरी किये हो इस बात पर दुर्गपाल मुझसे विवाद करने लगा उसके बाद मैहर सतना से सीमेन्ट लोड करके होटल में खाना खाने के लिये मैने दुर्गपाल से पैसे माँगे तो उसने मुझे थप्पड मार दिया एवं मुझे माँ – बहिन की बुरी – बुरी गालियाँ दी जो मुझे बहुत बुरी लगी और मैं गुस्सा होकर ट्रक में बैठ गया मन ही मन में मैने दुर्गपाल को मारने का निश्चय करते हुये भूसा की झाल काटने वाली छुरी अपने पास रख ली और सोने का बहाना बनाकर ड्रायवर की सीट के पीछे स्लीपर सीट मे लेट गया था केन नदी पुल के पहले जैसे ही ट्रक की स्पीड धीमी हुई तो मैने दुर्गपाल के गले में छुरी से हमला करते हुये उसका गला रेत कर हत्या कर दी एवं ट्रक को रोककर दुर्गपाल की लाश को क्लीनर वाली सीट में खिसका दिया और चाकू झाडियो में फेक दिया फिर मै ड्रायवर वाली सीट में बैठ कर ट्रक को केन नदी के पुल में बाये तरफ रैलिंग से सटाकर गहरे पानी में लाश को फेंक दिया । दुर्गपाल का मोबाइल भी मैने नदी में फेक दिया था उसके बाद मैं ट्रक लेकर बडामलहरा रोड में ग्राम खैरो यादव ढाबा के पास आया और ट्रक को खडा करके अन्दर लगे खून को साफ किया तथा बिहार से मिला भाडा का पैसा 72000 रूपये मैने स्लीपर सीट के नीचे पेटी में आटा की रखी बोरी में पॉलीथीन में लपेटकर रख दिया था वहीं पर मैने अपने कपडे रखे है जिन्हे मैंने घटना के समय पहना था उनमे खून के निशान है। आरोपी क्लीनर द्वारा घटना कारित किया जाना स्वीकार किया जाने पर गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है ।
जप्त सामग्री – पुलिस टीम द्वारा आऱोपी द्वारा बताये गये स्थान से हत्या में प्रयुक्त 01 नग आरीनुमा छुरी , 72000 रूपये , घटना के समय आऱोपी द्वारा पहने गये कपडे जिनमे खून के निशान है एवं ट्रक क्रमांक UP 94 T 7624
सराहनीय योगदान – उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी मडला उनि जे.एम. सिंह, सउनि जे.आर. तिवारी, सायबर सेल टीम से प्र.आर. नीरज रैकवार, आर0 राहुल बघेल, आशीष अवस्थी, धर्मेन्द्र सिंह राजावत, राहुल पाण्डेय एवं थाना मडला से प्र.आर. राजेश सिंह, ईश्वर दयाल, आर0 चन्द्रपाल, बृजेन्द्र, अशोक, पुष्पेन्द्र, कपिल, भागीरथ का विशेष योगदान रहा हैं । पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा उक्त पुलिस टीम को 5000 (पाँच हजार रुपये ) नगद इनाम से पुरस्कृत किये जाने की घोषणा की गई है ।
By Saurabh Singh, State Head MP

