मंदिरों की जमींनो में दबंगो का कब्जा,पटवारी से सांठगांठ कर दबंग कर रहे मन्दिर की भूमि में कब्जा
पन्ना:- गुनौर तहसील अंतर्गत ग्राम तमोली पटना मैं सिरवन के मसान बब्बा मैं दबंगों द्वारा किया जा रहा अतिक्रमण एक तो शासन भू माफियाओं पर ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रही है वही गुन्नौर क्षेत्र के के ग्राम पटना तमोली में स्थित मसान बाबा जहां पर करीब करीब 20 वर्षों से अध्यात्मिक शांति के लिए भक्तगण प्रत्येक अमावस्या के दिन सैकड़ों की संख्या में भक्तगण शांति के लिए मसान बाबा के दर्शन प्राप्त करने के लिए आते हैं जहां पर मसान बब्बा के आए हुएभक्त गणो ने बताया कि हम सब भक्तगण देख रहे हैं जो कुछ वर्षों में जो जमीन मसान बब्बा के पास संयोजित थी उस जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा किया जा रहा है कमलेश कुमार चौरसिया पंडा ने बताया इस जमीन की शिकायत मैं तहसील कार्यालय एसडीएम एवं तहसीलदार गुनौर से मौखिक एवं लिखित दे चुका हूं फिर भी शासन द्वारा किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई है सिर्फ आश्वासन भर दे दिया जाता है कार्यवाही नहीं की जाती यदि हम लोग अतिक्रमण की शिकायत करते हैं तो झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी जाती है ।
सूत्रों की माने इन दबंग अतिक्रमण करने वालो को पटवारी का संरक्षण प्राप्त होने के चलते दबंग शासकीय भूमि को चिन्हित कर रहे हैं।
ग्राम पटना तमोली की जनता ने न्याय की गुहार लगाते हुए अतिक्रमण हटाने की मांग है
अब देखना यह होगा कि शासन व प्रशासन द्वारा कार्यवाही की जाती है कि ठंड बस्ते में दबा कर रख दिया जाता है।
By Saurabh Singh, State Head MP

