MP: अमानगंज में नगरोदय कार्यक्रम संपन्न

अमानगंज में नगरोदय कार्यक्रम संपन्न

पन्ना:- अमानगंज में नगरोदय कार्यक्रम संपन्न अमानगंज आज मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश द्वारा मिशन नगर उदय कार्यक्रम अमानगंज नगर के शासकीय बालक शाला विद्यालय प्रांगण में आयोजित किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत आजादी की वर्षगांठ 15 अगस्त 2020 को आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 75 सप्ताह पूर्व समुचित देश में इस महोत्सव का आयोजन किया गया आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सुभाष चंद्र बोस चंद्रशेखर आजाद भीमराव अंबेडकर जैसे महापुरुषों के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर उन महापुरुषों के बलिदान का स्मरण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई वही कार्यक्रम में उपस्थित नगर के गणमान्य जनों का नगर परिषद अमानगंज द्वारा पुष्प माला पहनाकर एबम तिलक लगा कर स्वागत किया गया कार्यक्रम में देश की संस्कृति के तहत जनपद द्वारा कन्या पूजन किया गया वहीं मुख्यमंत्री अधोसंरचना निर्माण होने वाले सीसी रोड निर्माण के कार्यों का भूमि पूजन किया गया जिसकी मुख्यमंत्री अधोसंरचना की लागत 77.23 लाख होगी जिस का भूमि पूजन मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान द्वारा ई भूमि पूजन द्वारा किया गया आयोजित कार्यक्रम में अमानगंज तहसीलदार डॉ अवंतिका तिवारी भा जा पा के वरिष्ठ नेता जय प्रकाश चतुर्वेदी मंडल अध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव मुकेश चौबे रामलाल सोनी डॉ प्रशांत चतुर्वेदी पूर्व विधायक गोरे लाल अहिरवार श्रीमती लक्ष्मी दहायत श्रीमती उर्मिला तिवारी राघवेंद्र राज मोदी चंपत राय तिवारी संतोष तिवारी मुख़्य नगर पालिका अधिकारी श्यामसुंदर तिवारी लेखापाल मिथिलेश दुबे राम कुमार दुबे रामकरण सेन सहित नगर के गणमान्य जन उपस्थित रहे.

By Bhashkar Singh,Reporter Panna

संपादक के बारे में

Scroll to Top