अंतराजजीय चोर गिरोह के 03 आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों के कब्जे से चोरी गया करीब 05 लाख रूपये का मशरूका जप्त
पन्ना:- थाना धरमपुर क्षेत्र में पिछले कुछ समय से लगातार रात्रि के समय में अज्ञात व्यक्तियो द्वारा घरो का ताला तोडकर कीमती गहने एवं पैसे चोरी होने की घटनाये सामने आ रही थी जिसमें अलग-अलग समय पर अलग-अलग आवेदको के घरो में अज्ञात आरोपियो द्वारा चोरी की वारदातो को अंजाम दिया गया था आवेदको द्वारा रिपोर्ट करने पर थाना धरमपुर में अज्ञात आरोपियो के विरूद्ध चोरी के प्रकरण दर्ज किये गये जिसमें से थाना धरमपुर में अज्ञात आरोपियो के विरूद्ध अलग-अलग आवेदको की रिपोर्ट पर अप.क्र.208/20 , अप.क्र. 221/20, अप.क्र. 226/20, अप.क्र. 228/20, अप.क्र. 231/20, अप.क्र. 24/21, अप.क्र. 55/21 कायम किये जाकर विवेचना मे लिये गये ।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही
थाना धरमपुर क्षेत्र में हो रही चोरियों को पुलिस अधीक्षक पन्ना श्री धर्मराज मीना ने गंभीरता से लेते हुये अज्ञात आरोपियो की पतारसी एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज मीणा के निर्देशन, अति.पुलिस अधीक्षक श्री बी के एस परिहार एवं अनु0अधि0 पुलिस अजयगढ श्री बी एस परिहार के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी धरमपुर उनि सुधीर बैगी के नेतृत्व में अज्ञात आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया उक्त पुलिस टीम द्वारा पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा दिये गये निर्देशो का पालन करते हुये अज्ञात आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किये गये एवं थाना धरमपुर क्षेत्र के आसपास निवासरत ऐसे व्यक्तियो की जानकारी एकत्रित की गई जिनके द्वारा पूर्व में चोरी की वारदातो को अंजाम दिया जा चुका था । पुलिस द्वारा लगातार ऐसे व्यक्तियो को निगरानी में रखा गया एवं मुखबिर तैनात किये गये लगातार पुलिस द्वारा आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे थे दिनांक 12/3/21 को चौकी प्रभारी नरदहा सउनि रामफल शर्मा को मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि चोरियों के संदेही मोटरसाइकल से कालिंजर से मकरी तरफ जा रहे हैं चौकी प्रभारी नरदहा द्वारा थाना प्रभारी धरमपुर को मुखबिर सूचना से अवगत कराया गया सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी धरमपुर उप निरी सुधीर कुमार बेगी द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियो को सूचना से अवगत कराते हुये मुखबिर के बताये स्थान पर पहुँचकर देखा गया जो 03 संदेही व्यक्ति पुलिस को देखकर अचानक भागने लगे जिन्हे पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकडा गया एवं नाम पता पूँछा जाकर थाना धरमपुर क्षेत्र में हुयी चोरियो के संबंध में पूँछताछ की गई जिन्होने थाना क्षेत्र के ग्राम मौकछ, सलैया, हीरापुर, नवस्ता, नारायणपुर एवं मकरी में चोरी की घटनाओ को कारित किया जाना स्वीकार किया एवं मे उक्त चोरी की वारदातो में 03 अन्य आरोपियो के शामिल होने की बात को कबूल किया जो तीन आरोपी फरार चल रहे हैं, जिन्हे शीघ्र गिरफ्तार किया जावेगा । आरोपियो से पूँछताछ जारी है जिससे चोरी के अन्य मामलो के खुलासा होने की संभावना है। प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा हैं ।
जप्त सामग्री
पुलिस टीम द्वारा उक्त आरोपियो की तलाशी ली गई जो आरोपियो के कब्जे से सोने चांदी के जेवरात कीमती करीब 368000 रुपये एवं 2 मोटरसाइकल जिसमें एक मोटरसाइकल हीरो डिलक्स कीमती करीब 50000 रुपये व एक मोटरसाइकल यमहा कम्पनी की कीमती करीब 35000 रुपये एवं तीन मोबाईल कीमती 26000 रुपये कुल मशरुका कीमती करीब 500000 रुपये मुताविक जप्ती के जप्त किये गये ।
तरीक -ए – वारदात
उक्त आरोपी आसपास के क्षेत्रो में रात्रि के समय में जाकर घरो में लगे तालो को तोडकर घर के अन्दर से कीमती जेवरात एवं रूपयो की चोरी करते थे ।
सराहनीय योगदान
उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली पन्ना निरीक्षक अरुण सोनी, थाना प्रभारी धरमपुर उप निरी सुधीर कुमार बैगी, चौकी प्रभारी नरदहा सउनि रामफल शर्मा, सउनि मनमोहन सिंह सोलंकी, सउनि रावेन्द्र सिंह, सउनि अर्जुन सिंह, प्र.आर.536 चन्द्रेशखर पाण्डेय, आर. प्रदीप हरदेनिया, रोहित शिवहरे, विजय सिंह, भूपाल सिंह, अरुण सिंह, प्रमोद पटेल, धीरेन्द्र सेंगर, प्रेमनारायण प्रजापति , शुभम शुक्ला, अमित यादव, अमर बागरी, इन्द्रपाल अहिरवार व महिला आर. पुष्पा अहिरवार, बंदना दोहरे, आर0 चालक रवि खरे तथा टेक्निकल टीम से नीरज रैकवार, राहुल बघेल, आशीष अवस्थी, धर्मेन्द्र सिंह राजावत, राहुल पाण्डेय का विशेष योगदान रहा हैं । पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा उक्त पुलिस टीम को 5000 (पाँच हजार रुपये ) नगद इनाम से पुरस्कृत किये जाने की घोषणा की गई है ।
By Saurabh Singh, State Head MP

