पन्ना बुंदेलखंड मे भारतीय जनता पार्टी द्वारा आजादी की 75 वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव के रूप में भारत माता की आरती करके मनाई गई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का कहना है- हमारे यहां नमक का मतलब है- ईमानदारी, विश्वास, वफादारी
पन्ना:- आजादी के 75 साल पूरे हो रहे हैं. इस मौके को यादगार बनाने के लिए देश में अभी से आजादी का ‘अमृत महोत्सव’ शुरू हो गया है. दांडी मार्च इसी महोत्सव का एक हिस्सा है।
देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में अहमदाबाद में स्थित साबरमती आश्रम से ‘आजादी महोत्सव’ की शुरुआत हो गई है. इस मौके पर पीएम मोदी ने पहले अहमदाबाद के साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की और अमृत महोत्सव के शुरुआती कार्यक्रमों का उद्घाटन किया. इसके बाद पीएम मोदी ने देश को संबोधित भी किया।
आजादी के अमृत महोत्सव में पीएम मोदी ने कहा, ‘आज जब मैं सुबह दिल्ली से निकला तो, बहुत ही अद्भुत संयोग हुआ. अमृत महोत्सव के प्रारंभ होने से पहले आज देश की राजधानी में अमृत वर्षा भी हुई और वरुण देव ने आशीर्वाद भी दिया. आज आजादी के अमृत महोत्सव का शुरू हो रहा है. अमृत महोत्सव 15 अगस्त, 2022 से 75 हफ्ते पहले आज शुरू हुआ है और 15 अगस्त, 2023 तक चलेगा.।पीएम मोदी ने कहा, ‘किसी राष्ट्र का भविष्य तभी उज्ज्वल होता है, जब वो अपने अतीत के अनुभवों और विरासत के गर्व से पल पल जुड़ा रहता है. फिर भारत के पास तो गर्व करने के लिए अथाह भंडार है, समृद्ध इतिहास है, चेतनामय सांस्कृतिक विरासत है. हमारे यहां नमक को कभी उसकी कीमत से नहीं आंका गया. हमारे यहां नमक का मतलब है- ईमानदारी. हमारे यहां नमक का मतलब है- विश्वास. हमारे यहां नमक का मतलब है- वफादारी. हम आज भी कहते हैं कि हमने देश का नमक खाया है. ऐसा इसलिए नहीं क्योंकि नमक कोई बहुत कीमती चीज है. ऐसा इसलिए क्योंकि नमक हमारे यहां श्रम और समानता का प्रतीक है।
91 साल पहले गांधी जी के नेतृत्व में निकला था दांडी मार्च अहमदाबाद का साबरमती आश्रम आज एक बार फिर उस दांडी मार्च का गवाह बन रहा है, जिसने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ सबसे बड़े संघर्ष की मजबूत नींव तैयार की थी. 12 मार्च साल 1930 में महात्मा गांधी ने नमक सत्याग्रह की शुरुआत की थी. आज उस संघर्ष को याद करने के लिए प्रतीकात्मक रुप से यात्रा निकाली जा रही है.
महात्मा गांधी के नेतृत्व में 1930 में साबरमती आश्रम से नवसारी के दांडी तक दांडी मार्च निकाला गया था. ये मार्च ब्रिटिश सरकार के नमक पर एकाधिकार के खिलाफ अहिंसक प्रदर्शन था. दांडी मार्च 12 मार्च से 6 अप्रैल 1930 तक चला था. दांडी मार्च ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ संघर्ष के लिए पूरे भारत को एकजुट कर दिया था. इसके 17 साल बाद 1947 में अंग्रेजों को भारत छोड़कर जाना पड़ा।
देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने साबरमती से आजादी के 75 वी वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाने का दृढ़ संकल्प लिया यह कार्यक्रम आज पन्ना बुंदेलखंड में भी स्थानीय गांधी चौक चौराहा पर भारत माता की आरती की गई आरती में सबसे पहले मध्य प्रदेश शासन के खनिज मंत्री श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रविराज यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष जय प्रकाश चतुर्वेदी, पूर्व जिला अध्यक्ष बाबूलाल यादव, महामंत्री बॉबी मिश्रा बृजेंद्र मिश्रा जिला उपाध्यक्ष , सुशील त्रिपाठी, नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कुशवाहा नगर मंडल महामंत्री राजकुमार वर्मा एवं विजय तिवारी नगर मंडल कोषाध्यक्ष गिरीश शर्मा संदेश अग्रवाल ,अनिल जड़िया, दीपेश व्यास, कैलाश गुप्ता, सचिन खरे, तरुण पाठक, जीतू गुप्ता, आशू जैन, शशांक वर्मा, अंकित रैकवार, राकेश शर्मा , अमित सिंह परमार, वीरेंद्र गुप्ता, रवि पांडे सौरभ ओमरे, राकेश चौबे, लल्लू लाल यादव, रिकी सारवान, नरेंद्र यादव, अभिलाष साहू दिलीप शिवहारे, रामकरण द्विवेदी राघवेंद्र सिंह खंगार, आशा गुप्ता महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष, चंद्रप्रभा तिवारी, उर्मिला कुशवाहा, स्नेह लता पाराशर, नीलम दुबे, करुणा खरे, सविता चौबे, गीता गुप्ता, संगीता राय, और भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी युवा कार्यकर्ता, और पार्टी के समस्त पदाधिकारी इस अवसर पर मौजूद रहे एक-एक करके सभी ने भारत माता की आरती की और भारत माता के जय के नारे लगाकर कार्यक्रम का समापन किया।
By Saurabh Singh, State Head MP


