UP: महाशिवरात्रि में अखंड धाम गूढ़ेश्वर व फलतेश्वर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

महाशिवरात्रि में अखंड धाम गूढ़ेश्वर व फलतेश्वर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

अमौली/फतेहपुर: महा शिवरात्रि का पावन पर्व में पूरे देश में माघ मास की कृष्‍ण चर्तुदशी में महा शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है।
 जनपद फतेहपुर में भी शिवरात्रि का पर्व धूम धाम से मनाया जा राह है। सुबह से ही भक्तगण भगवान शिव की पूजा अर्चना करने मंदिरों में उमड़ रहे हैं। कोरोना की वजह से प्रशासन मुस्तैद है वहीं इस साल मंदिरों में भक्तों का हुजूम देखते ही बन रहा है।
वही फतेहपुर जनपद के अमौली ब्लाक के चांदपुर से लगभग 2 किलोमीटर दूर अखंड धाम गूढ़ेश्वर व 7 किलोमीटर दूर अखंड धाम फलतेश्वर में भगवान बाबा भोलेनाथ दर्शन करने के लिए आसपास के कई जनपदों के भक्तों का हुजूम सुबह 4:00 बजे से उमड़ा रहा। वही अखंड धाम गूढ़ेश्वर में सीओ जाफरगंज संजय सिंह शर्मा व थानाध्यक्ष चांदपुर दीन दयाल सिंह महिला व पुरुष आरक्षण के साथ मंदिर स्थल पर भक्तों की सहायता व मंदिर परिषद की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा करते हुए नजर आए।
By Santosh kumar Sachan

संपादक के बारे में

Scroll to Top