UP: अमौली में बीती रात एक दांपत्य ने की आत्महत्या, देखिए घटना का सच

अमौली में बीती रात एक दांपत्य ने की आत्महत्या, देखिए घटना का सच

फतेहपुर
पुलिस की लापरवाही से अमौली सीएचसी में युवक ने लगाई फांसी
चांदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्बे अमौली में बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली,
आपको बता दे कि अमौली कस्बे में बृहस्पतिवार को कस्बे की एक 25 वर्षीय महिला वंदना ने घरेलू कलह के चलते आग लगाकर आत्महत्या कर जीवन लीला समाप्त कर ली थी, जिसको बचाते समय उसका पति आग की चपेट में आने से झुलस गया था,जिसको परिवार जनों ने समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमौली में इलाज के लिए भर्ती कराया था और पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था, लेकिन पत्नी की मौत के बाद युवक ने भी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फांसी लगाकर आत्महत्या कर जीवन समाप्त कर लिया।
पुलिस प्रशासन पर सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब युवक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फांसी लगाकर आत्महत्या की तो उस वक्त ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मी कहां पर मौजूद थे आखिर पुलिसकर्मियों से इतनी बड़ी गलती कैसे हुई पुलिस की ड्यूटी में युवक ने आत्महत्या कैसे की।
इंडिपेंडेंट इंडिया ब्यूरो

संपादक के बारे में

Scroll to Top