Fatehpur Loksabha: बीजेपी से साध्वी और सपा से नरेश मैदान में…


Loksabha Election 2024 : हाल ही में होने वाले लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र देश भर में चुनावी खुमार छाया हुआ है.सभी राजनीतिक दल सत्ता प्राप्ति की जद्दोजहद में लग चुके हैँ, 
      उत्तर प्रदेश में चुनावी उत्कर्ष अपने चरम पर है, हर गलियों नुक्कड़ों में चुनावी चर्चाएं शुरु हो चुकी है,

जनता अपने प्रतिनिधियों को चुनने के लिए तैयार है…
    वहीं यूपी की फतेहपुर लोकसभा सीट में प्रत्याशियों की उम्मीदवारी को लेकर सियासी माहौल गरमाया हुआ है, प्रदेश की इस कुर्मी बाहुल्य सीट से भाजपा की साध्वी निरंजन ज्योति लगातार दो बार  जनता का विश्वास जीतने में कामयाब रहीं है, इस बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने उन पर विश्वास जताया है,, किन्तु इस बार सांसद महोदया की राह  आसान नहीं मालूम होती, वहीं अभी भी समाजवादी पार्टी  के प्रत्याशी को लेकर अनिश्चितता बनी हुयी है,

 
     सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रत्याशियों की दौड़ में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का नाम सबसे आगे बताया जा रहा , साथ ही पूर्व सांसद अशोक पटेल का नाम भी चर्चा में है, 
  वहीं बहुजन समाज पार्टी पूर्व विधायक़(जहानाबाद) आदित्य पाण्डेय पर दाव खेल सकती है।
                                    – Akshay Deep Sachan                                     
 

संपादक के बारे में

Scroll to Top