MadhayPradesh: सुनवानी कला में हो रहे टूर्नामेंट का फाइनल के साथ हुआ समापन,भाजपा के कद्दावर नेता संजय नगायच रहे उपस्थित

सुनवानी कला में हो रहे टूर्नामेंट का फाइनल के साथ हुआ समापन,भाजपा के कद्दावर नेता संजय नगायच रहे उपस्थित

पन्ना
अमानगंज तहसील अंतर्गत आने वाले सुनवानी कलां में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का आज समापन किया गया जिसका फाइनल सुनवानी और हटा एकादश के बीच खेला गया जिसमें हटा एकादश को मैच में हार का सामना करना पड़ा और मुख्य अतिथि भाजपा के कद्दावर नेता पूर्व जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष संजय नगायच द्वारा विजेता और उपविजेता टीमों का उत्साहवर्धन कर ट्रॉफी वितरित की।
क्रिकेट मैच के फाइनल की शुरुआत आज दिनांक 22 फरवरी की दोपहर 2:00 बजे हुई जिसमें सुनवानी ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 156 रन बनाए जिसका पीछा करने उतरी हटा एकादश की टीम 95 रन पर ढेर हो गई और 61 रन से हार का सामना करना पड़ा और विजेता टीम को आयोजकों द्वारा ₹15000 रुपयों के साथ ट्रॉफी एवं उपविजेता को से ₹7500 की राशि प्रदान की जिसमें भाजपा के समस्त पदाधिकारी गण एवं ग्रामीण जंन उपस्थित रहे।
By Satish Chaube,Reporter Panna

संपादक के बारे में

Scroll to Top