मंगलवार से शुरू होगा,अमौली के व्यापारियों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन,बाजार के दिन नहीं लगेगी मंडी,बंद रहेंगी सभी दुकाने
फतेहपुर
जनपद फतेहपुर के अमौली कस्बे में व्यापार मंडल की मंडी परिसर में बैठक हुई , जिसमें थाना चांदपुर के अमौली कस्बे में हुई 70 लाख की चोरी की घटना का खुलासा न होने को लेकर व्यापार मंडल ने आक्रोश जताया वही व्यापार मंडल मंगलवार को यानी कि बाजार के दिन महाप्रदर्शन करेगा, मंगलवार को अमौली में बाजार नहीं लगेगी, अमौली कस्बे के सभी व्यापारी दुकानों को बंद करके धरना प्रदर्शन करेंगे वहीं व्यापारियों का कहना है कि 70 लाख की हुई घटना को लेकर अभी भी पुलिस प्रशासन कोई सुनवाई नहीं कर रहा है, और ना ही बाजार में प्रत्येक चौराहे पर सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
आपको बता दें थाना चांदपुर के अंतर्गत अमौली कस्बे में बीते पिछले महीने 70 लाख की चोरी की घटना चंदा ज्वेलर्स की दुकान में हुई थी जिसको लेकर फतेहपुर पुलिस अधीक्षक ने 10 घंटे पड़ताल की थी और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद रहीं थीं जिसका खुलासा अभी तक नहीं हो सका है और पुलिस अधीक्षक फतेहपुर की ओर से केवल व्यापारियों को आश्वासन मिलता रहा है जिसको लेकर अमौली कस्बे के व्यापारी आक्रोश में है और मंगलवार से व्यापारियों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू होगा।
वही इस बैठक में विवेक त्रिपाठी, अनिल ओमर, मोनी दीक्षित,नरेश ओमर, मुकेश ओमर, रामदास ओमर,पप्पू ओमर,जगदीश,राम कृपाल वर्मा,राजकुमार,संतोष कुमार सचान,मयंक ओमर,विमल कुमार,रामशंकर ओमर सहित अमौली कस्बे के सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।
By Aman Deep Sachan

