एक सप्ताह तक चलने वाली रामकथा के आरंभ में कस्बे आज धूमधाम से सुंदर काण्ड समिति द्वारा कलश यात्रा निकाली गई
हमीरपुर
जनपद के मौदहा कस्बे के मीरा तालाब बड़ी देवी मन्दिर में नौ दिन चलने वाली रामकथा के आरंभ में आज पहले दिन धूमधाम से कस्बे में कलश यात्रा निकाली इस दौरान भारी संख्या में घोडे और ऊंट सहित झांकियां निकाली गई।जिसमे हजारों की संख्या में महिला पुरुषों ने भाग लिया।
इस दौरान जगह जगह पर भक्तों द्वारा कलश यात्रा को रोक कर यात्रा में शामिल लोगों पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया।और जगह जगह पर स्टाल लगाकर लोगों को जलपान कराया।कलश यात्रा कस्बे के मीरा तालाब से नगरपालिका,मलीकुआ चौराहा,तहसील,बंशनाला बडी देवीहोकर थाना के सामने से वापस मीरा तालाब बड़ी देवी मन्दिर अपने गंतब्य पर पहुंची।
By Amit Kumar, Bureau Chief Hamirpur

