Amauli Breaking: मूर्ति विसर्जन के लिए गए युवक की नदी में डूब कर मौत

मूर्ति विसर्जन के लिए गए युवक की नदी में डूब कर मौत..

 फ़तेहपुर : मूर्ति  विसर्जन के दौरान डूबे युवक का शव एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दूसरे दिन दोपहर बाद ढूंढ निकाला,शव मिलते ही परिजन दहाड़ मारकर रो पड़े।
           विकास खण्ड अमौली के नसेनिया गांव निवासी देवी चरण का 23 वर्षीय बेटा रोहित बीते रविवार को गांव से देवी मां की मूर्ति विसर्जन हेतु  रिन्द नदी के पंथनाथ घाट गया था जहां वह नहाने के दौरान गहरे पानी में फंस कर डूब गया, सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी अनिरुद्ध कुमार द्विवेदी ने पुलिस तथा गोताखोरों की मदद से देर शाम तक खोजबीन की लेकिन युवक का पता न लग सका। स्थानीय पुलिस की सूचना पर सोमवार को एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पहुंच कर  खोजबीन शुरू की कड़ी मशक्कत के बाद रोहित का शव कृपालपुर गांव के समीप रिन्द नदी से खोज निकाला। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हेतु भेजा है।
              – Reported by Mohit Kumar

संपादक के बारे में

Scroll to Top