UttarPradesh: मौदहा में बकायेदारों के काटे गए बिजली कनेक्शन

रिपोर्ट अमित कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ हमीरपुर उत्तर प्रदेश

मौदहा में बकायेदारों के काटे गए बिजली कनेक्शन

हमीरपुर
बडे बकाया दारों से बकाया जमा कराने के उद्देश्य से आज शुक्रवार को इचौली नायकपुरवा क्षेत्र में एक शिविर लगाया गया जिसमे बकायदारों को किश्तों में बिल जमा करने की सुविधा दी गई और बिल नहीं जमा करने पर कनेक्शन काटने का भी काम किया गया।
नोडल अधिकारी संजय कुश्वाहा और जेई चंद्रप्रकाश के नेतृत्व में आज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इचौली में बिजली विभाग द्वारा एक शिविर लगाया गया जिसमे घरेलू उपयोग और नलकूप के कुल मिलाकर बकायदारों से 23,000₹ जमा कराए गए जबकि बडे बकाएदारों में लगभग 30 लोगों के कनेक्शन भी काटने का काम किया गया।साथ ही जिनके मीटर खराब होने की शिकायतें मिली थी शिविर में उनके मीटर भी बदलने का काम किया गया।इस दौरान जेई चंद्रप्रकाश, नोडल अधिकारी संजय कुश्वाहा, लाईल मैन जगरूप, मीटर रीडर अमित कुमार सहित बिजली विभाग के तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।

संपादक के बारे में

Scroll to Top