में बिजली ब्यवस्था चरमरायी हुई है | मकानों के ऊपर से एवं बगल से विद्युत हाईटेंशन लाइन गई है | तार अत्यंत जर्ज़र अवस्था में हैं, कई बार हादसे हो चुके हैं,जानवरों की मृत्यु भी हो चुकी है | बीते सप्ताह एक ब्यक्ति की भी मृत्यु करेंट लगने से हो गई है |इस गंभीर समस्या के निवारण हेतु हमारा गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक जनसंगठन बीते दिसम्बर माह में विकास भवन,फतेहपुर में प्रदर्शन करते हुए मुख्य विकास अधिकारी को अवगत भी कराया जा चुका है | मुख्य विकास अधिकारी द्वारा 9 दिसम्बर को विद्युत वितरण खण्ड को लेटर जारी करते हुए समस्या के निराकरण करने हेतु कहा गया परन्तु तब से दो
माह बीत जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई | अध्यक्ष हेमलता पटेल नें कहा कि अगर समस्या का समाधान जल्द नहीं किया जाता है तो किसी भी हादसे का जिम्मेदार शासन, प्रशासन ही होगा,हमें आशा है कि समस्या का निवारण अब हो जायेगा अन्यथा की स्थिति में हम बृहद आंदोलन करने हेतु बाध्य होंगे | इस दौरान सरला सिंह, प्रीती देवी, आशा देवी, पार्वती, शिवकली, रामरती, रामश्री, सुनीता, रामा, मिर्ची, सुमन आदि महिलाएं मौजूद रहीं।



