ACSDC Headquarters Update: एंटी करप्शन एसडीसी का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड

(आईआई रिपोर्ट)- भारत को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की मुहिम को लेकर आगे बढ़ रही, भ्रष्टाचार विरोधी संस्था एंटी करप्शन एंड सोशल डिवेलपमेंट काउंसिल यानी भ्रष्टाचार निवारण एवं सामाजिक विकास परिषद का ट्विटर अकाउंट बैन कर दिया गया है, आपको बता दें एंटी करप्शन संस्था लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद कर रही है, भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्यवाही आदि करके भारत को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने में लगी है, ऐसे में ट्विटर अकाउंट सस्पेंड होना संस्था के लिए एक बड़ा झटका है, वही इस मामले को लेकर एंटी करप्शन एसडीसी के महानिदेशक अमन दीप सचान कहा कि यह कोई पहली बार ट्विटर के द्वारा संस्था का अकाउंट बैन नही किया गया है, यह दूसरी बार है कि जब संस्था किसी बड़े भ्रष्टाचारी को लेकर ट्विटर पर ट्वीट करती है, तो तुरंत अकाउंट बैन करवा दीजिए जाता है, ट्विटर अकाउंट बैन कर देने से कोई भी हमारे संस्था और संस्था के 1500 पदाधिकारियों व सदस्यों के हौसलों को नहीं तोड़ सकता, भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनने का सपना हम साकार करके रहेंगे, और किसी के आगे नहीं झुकेंगे.

संपादक के बारे में

Scroll to Top