सडक के ऊपर मिटटी डालकर सडक खराब कर दी है जिसके चलते ग्रामीण परेशान
हमीरपुर
विकासखण्ड के भमई ग्राम पहुंचकर नायब तहसीलदार दिवाकर मिश्रा ने लोगों की समस्याएं सुनी और उनके निस्तारण करने का भरोसा दिया।
सिसोलर थाना क्षेत्र के ग्राम भमई निवासियों द्वारा सडक के ऊपर मिटटी डालकर सडक खराब कर दी है जिसके चलते नाला भी खराब हो गया है और पानी निकासी नहीं होने के कारण लोगों के घरों में पानी भर रहा है।इस मामले को लेकर ग्रामीणों द्वारा आयेदिन तहसील कार्यालय में शिकायती पत्र सौंपे जाते रहे हैं।उक्त मामले को लेकर मामले की जांच करने आज गांव पहुंचे नायब तहसीलदार दिवाकर मिश्रा ने लोगों से बातकर उनकी समस्याएं सुनीऔ और मामले का स्थलीय निरीक्षण कर लोगों की समस्या के समाधान करने का विश्वास दिलाया।इस दौरान विष्णुकरण,रामबाबू,रामफल,बरदानी,अशोक कुमार, नंदलाल सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

