Politics: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर साधा निशाना,और दे डाली चुनौती

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर साधा निशाना,और दे डाली चुनौती

केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की सांसद स्मृति ईरानी ने मंगलवार का कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने कहा कि अगर राहुल गांधी में हिम्मत है तो वो गुजरात से चुनाव लड़कर दिखाएं। स्मृति ने कहा कि राहुल गांधी और उनकी पार्टी को गुजरात और यहां के लोगों से बहुत समस्या दिखती है। इसलिए मैं उनकी चुनौती देती हूं कि वो गुजरात से चुनाव लड़कर और जीतकर दिखाएं। दरअसल, स्मृति ईरानी यहां गुजरात निकाय चुनाव के दौरान एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहीं थी। उनका यह बयान राहुल गांधी के हाल में असम में दिए गए बयान की प्रतिक्रिया के रूप में आया है।

आपको बता दें कि अपने असम दौरे के दौरान राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि यहां चाय के बागानों में काम करने वाले मजदूरों की दिहाड़ी केवल 167 रुपए है, जबकि गुजरात में चाय के पूरे के पूरे बागान उद्योगपतियों को सौंप दिए जाते हैं। राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा था कि अगर कांग्रेस सत्ता में लौटती है तो कारोबारियों की जेब से पैसा निकालकर मजूदरों को देने का काम करेगी। राहुल गांधी के इस बयान से भाजपा नेताओं में खासी नाराजगी है। यही वजह है कि भाजपा नेता राहुल गांधी और उनकी पार्टी पर हमलावर हो गए हैं। इस क्रम में स्मृति ईरानी से पहले गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने राहुल गांधी को गुजरातियों से नफरत करने वाला शख्स बताया था।

संपादक के बारे में

Scroll to Top