MadhayPradesh: सघन अभियान में आबकारी विभाग ने पकड़ी अवैध शराब

सघन अभियान में आबकारी विभाग ने पकड़ी अवैध 
शराब

पन्ना

कलेक्टर पन्ना संजय कुमार मिश्र के निर्देशन पर जिला आबकारी अधिकारी पन्ना भगवान सिंह परिहार के मार्गदर्शन में पूरे जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध में सघन अभियान चलाया जा रहा है । आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी अखलाक हुसैन कुरैशी के नेतृत्व में ग्राम धरमपुर थाना धरमपुर में श्रीमति बबली सोनकर पति श्री महेंद्र सोनकर , उम्र 23 वर्ष , निवासी धरमपुर. धाना धरमपुर, तहसील- अजयगढ़ के रिहायशी मकान पर मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार विधिवत तलाशी ली गयी । तलाशी के दौरान आरोपी बबली सोनकर के मकान से लगभग 10 लीटर ,हाथ भट्टी

 महुआ शराब एवम लगभग 60 किलो महुआ लहान जप्त किया गया । इसके साथ ही हाथभट्टी शराब बनाने के उपकरण भी प्राप्त हुए । आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 का अपराध पंजीबद्ध किया गया । इस कार्यवाई में आबकारी उपनिरीक्षक के के पटेल, श्रीमती हनी कृष्णा गौड़, मुकेश पाण्डेय, मुख्य आरक्षक झगड़ू प्रजापति, आरक्षक रवि मिश्रा शामिल रहे । आगे भी अवैध शराब के विरुद्ध अभियान तेजी से जारी रहेगा ।

संपादक के बारे में

Scroll to Top