UttarPradesh: कानपुर में साउथ एक्स मॉल को मिली ट्वीट के जरिए बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

रिपोर्ट अतिशय कुमार स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

कानपुर में साउथ एक्स मॉल को मिली ट्वीट के जरिए बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

कानपुर

पुलिस की उस समय नींद उड़ गई जब किदवई नगर में बने साउथ एक्स मॉल को बम से उड़ाने की ट्वीट के जरिए धमकी मिली। सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मॉल में बम की सूचना पर डॉग स्क्वायड की टीम के साथ जुही थाने की फोर्स और कई बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान बम निरोधक दस्ते ने मॉल के कोने-कोने में सघन तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, इस दौरान उनके हाथ कुछ नहीं लगा। जूही थाना प्रभारी संतोष आर्या ने बताया कि बम की धमकी वाला ट्वीट बादशाह नाम की ट्वीटर आईडी से आया था। इस ट्वीटर आईडी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

संपादक के बारे में

Scroll to Top