UttarPradesh: बुलंदशहर डीएम व एसएसपी ने काला आम चौराहे से हरी झंडी दिखाकर किया बाइक रैली को रवाना

रिपोर्ट तरुण कुमार ब्यूरो चीफ बुलंदशहर उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर डीएम व एसएसपी ने काला आम चौराहे से हरी झंडी दिखाकर किया बाइक रैली को रवाना

बुलंदशहर
बुलंदशहर में ‘‘राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2021’’ के अंतर्गत आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूगता लाने हेतु जन जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया गया। उक्त बाइक रैली को जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा काला आम चौराहे से हरी झण्डी दिखाकर नगर के मुख्य बाजारों, स्थानों के लिए रवाना किया गया। इस मौके पर उपस्थित समस्त अधिकारियों द्वारा उपस्थित आम जनमानस को यातायात नियमों से संबंधित जानकारी दी गयी एवं प्रत्येक व्यक्ति को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित किया गया तथा जनपदवासियों से यातायात नियमों का पालन करने व अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक करने की अपील की गयी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री सुरेन्द्रनाथ तिवारी, एआरटीओ प्रवर्तन श्री राजीव बंसल, श्री आनंद निर्मल, श्री मोहम्मद कय्यूम, पीटीओ श्री मनोज शुक्ला, आरआई रेडियो श्री हारून, प्रभारी निरीक्षक यातायात श्री शौर्य कुमार सहित आदि उपस्थित रहें.

संपादक के बारे में

Scroll to Top