रिपोर्ट तरुण कुमार ब्यूरो चीफ,बुलंदशहर उत्तर प्रदेश
बुलंदशहर
यूपी के बुलंदशहर जिले में बीड़ी कंपनी के कर्मचारी से हुई लूट का पुलिस ने खुलासा किया है। इसके साथ ही लूट के 18 लाख रुपयों को भी पुलिस ने बरामद किया है, जबकि चार अरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई है।
बुलंदशहर: खुर्जा अरनिया थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे -91 पर तीन बदमाशों ने पुलिस की वर्दी पहन कर बीड़ी कंपनी के कर्मचारियों की कार और करीब साढ़े 18 लाख रुपये की नगड़ी लूट ली थी। वरदात स्थल से लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर उनकी कार मिल गई, लेकिन बदमाश राशि लेकर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी थी। मंगलवार को पुलिस ने डकैती के 18 लाख रुपये सहित चार लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।
बदमाशों ने किस तरीके से घटना को दिया अंजाम
पूर्वी दिल्ली के शास्त्री नगर निवासी मोहम्मद सिराज ने 26 दिसंबर देर शाम अरनिया थाना क्षेत्र को तहरीर दी, जिसमें उन्होंने बताया कि वह अपने साथी मुन्ना शांति पार्क दिल्ली के साथ कार में 26 दिसंबर को हाथरस जनपद के लिए गए थे। सासनी क्षेत्र में गया था। वह वहां अपनी फर्म एसएन बीडी फैक्ट्री का कलेक्शन करने गई थी। वहां से दोपहर करीब एक बजे दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। नेशनल हाईवे -91 पर अरनिया थाना क्षेत्र स्थित एक ढाबे से दोपहर करीब तीन बजे कार लेकर निकले थे। इस दौरान कुछ दूर चले ही थे की अचानक एक बाइक पर तीन लोग पुलिस की वर्दी पहने हुए थे।उन्होंने अपनी बाइक को उनकी कार के आगे लगाकर रोक लिया, जिसके बाद बदमाशों ने कहा कि आप पीछे सड़क दुर्घटना करके आए हो। पीड़ित ने इनकार किया तो दोनों आरोपियों ने उनसे कहा कि यही सेटलमेंट कर लो और पीछे की सीट पर आकर बैठो।
आरोप है कि पीड़ित और उसकी साथी कार से उतरकर पीछे की ओर आने लगे तो आरोपी ने उन्हें धक्का देकर कार लेकर भाग निकले, जबकि उनका तीसरा साथी बाइक लेकर साथ निकला। कार में पीछे डिग्गी में साढ़े नौ लाख रुपये और आगे की ओर करीब 9 लाख रुपये रखे गए थे। दोनों पीड़ितों के फोन भी कार में ही रखे थे। इस कारण वह पुलिस को भी सूचना नहीं दे पाया, उसके बाद वह राहगीरों की मदद के बारे में दो किलोमीटर दूर खुर्जा की ओर बढ़े तो उनकी कार सड़क किनारे खड़ी हालत में खड़ी मिली। लेकिन बदमाश फरार थे, जिसके बाद पीड़ितों ने थाना अरनिया पर जाकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई
दिल्ली से गिरफ्तार हुए आरोपी
अरनिया थाना क्षेत्र में 26 दिसंबर को हुई बीड़ी चरित्र से लूट की घटना में लिप्त अभियुक्तों में से एक अभियुक्त दिल्ली में अपने घर पर मौजूद था। प्रभारी टीम द्वारा मुनव्वर मुन्ना को उसके फ्लैट से गिरफ्तार कर लिया गया। मुनव्वर उर्फ मुन्ना की गिरफ्तारी के साथ धर्मेंद्र कुमार मनोज कुमार का और दो अन्य अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आया।अभियुक्त मुनव्वर शेख उर्फ मुन्ना की निशानदेही पर एक अभियुक्त के गिरफ्तारी के लिए दिल्ली शास्त्री नगर स्थित उसके फ्लैट पर पहुंचे
दिल्ली शास्त्री नगर के फ्लैट से बरामद किया। 18 लाख रु
पुलिस को देखकर आरोपी खिड़की से कूदकर फरार हो गया। मौके से अभियुक्त की पत्नी रेशमा को लूटे जाने वालों के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही अभियुक्त धर्मेंद्र और मनोज गुप्ता को भी गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली। सभी अभियुक्तों से लूटे गए शत-प्रतिशत 18 लाख रुपये और घटना में प्रयुक्त एक अपाचे बाइक बरामद की गई। एक अभियुक्त अभी भी फरार चल रहा है।
बीड़ी मालिक का साला निकला आरोपी
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि सिराजुद्दीन उल्ला निवासी 709B शास्त्री पार्क थाना सीलमपुर पूर्वी दिल्ली जो एसएन बीडी फैक्ट्री के मालिक का साला है। वह अक्सर अपने ड्राइवर मुनव्वर के साथ फैक्ट्री का कलेक्शन लेकर सासनी हाथरस से दिल्ली फैक्ट्री के ऑफिस जाते थे। वह अभियुक्त मुनव्वर, धर्मेंद्र और मनोज गुप्ता और दो अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर सिराज के साथ लूटपाट करने की योजना बना रहा था।

