UttarPradesh: एक लाख के इमानी बदमाश गिरधारी विश्वकर्मा ने किया लखनऊ पुलिस की नाक में दम, अब किया ये बड़ा काम

रिपोर्ट अतिशय कुमार स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

एक लाख के इमानी बदमाश गिरधारी विश्वकर्मा ने किया लखनऊ पुलिस की नाक में दम, अब किया ये बड़ा काम

अजीत सिंह हत्याकांड (Ajit Singh Murder) का आरोपी और एक लाख का इमानी बदमाश गिरधारी विश्वकर्मा एक बार फिर लखनऊ पुलिस (Lucknow Police) के लिए परेशानी का सबब बन गया है. इस बार बदमाश ने ऐसी चाल चल दी है कि लखनऊ पुलिस ने एक बार फिर उसके सरगर्मी से तलाश कर रही है.

लखनऊ

अगर आपने फिल्म (Movie) गंगाजल (Gangajal) देखी है तो याद होगा कि कोर्ट (Court) में सरेंडर(Surrender) करने वाले अपराधी (Criminal) को पकड़ने के लिए पुलिस (Police) ने कोर्ट परिसर में ही जाल बिछा दिया था और उसे कोर्ट (Court) के सामने सरेंडर करने से पहले ही गिरफ्तार (Arrest) कर लिया गया था.

ये कहानी भले ही फिल्मी हो लेकिन, सच्चाई के काफी करीब है. कहने का मतलब यह है कि पुलिस किसी भी हाल में ये नहीं चाहती कि वांटेड अपराधी गिरफ्तारी से पहले कोर्ट में सरेंडर करे. इससे पुलिस की क्षमता और ईमानदारी पूर्ण कार्यशैली पर भी सवाल खड़े होने लगते हैं. हालांकि कि यह बात भी अलग है कि गिरफ्तारी के 24 घंटे के अंदर पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करती है.
लखनऊ के गोमतीनगर में पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह का हत्यारोपी शूटर गिरधारी विश्वकर्मा ने लखनऊ की कोर्ट में सरेंडर के लिए अर्जी डाल दी है. इस खबर के बाद से यूपी पुलिस के होश फाख्ता हैं. एक लाख का ईनामी बदमाश के सरेंडर की अर्जी चौंकाने वाली है. गिरधारी विश्वकर्मा कोई सामान्य शूटर नहीं है. उसे बुलेट प्रूफ गाड़ियों में चलने वाले लोगों की हत्या करने में मास्टरी हासिल है. सीधे खोपड़ी में गोली मारने वाला ये कुख्यात अपराधी अजीत सिंह से पहले भी कई लोगों की हत्या कर चुका है.

संपादक के बारे में

Scroll to Top