हमीरपुर से संवाददाता अमित कुमार की रिपोर्ट
हमीरपुर
कस्बा मौदहा में तहसील के आसपास बंद दुकानों में ताला तोड़कर चोरी होने की सूचना पर मुकदमा अपराध संख्या 13/20 धारा 457/380 ipc का अभियोग पंजीकृत हुआ था ।इस पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा घटना के अनावरण हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त क्रम में गोपनीय तरीके एवं उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से जानकारी की गई तो कस्बे के ही एक व्यक्ति पर शक हुआ था ।आज भोर में मुखबिर की सूचना के आधार पर इस संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया तो इसके कब्जे से दिनाँक 2 -1- 21 व 5- 1 -2021 की रात्रि में दो दिनों में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी किया गया सभी सामान बरामद हुए है । गिरफ्तार अभियुक्त के द्वारा बताया गया कि वह नशा करने का आदी है तथा नशा करने के लिए इन सामानों को कबरई में बेचकर नशा खरीदने के लिए जा रहा था ।पूछताछ पर उसके द्वारा बताया गया कि कुल इतना ही सामान उसके द्वारा चोरी किया गया था। दुकानदारों द्वारा दी गई सूचना एवं बरामद सामानों में बहुत ज्यादा अंतर होने पर संबंधित सभी दुकानदारों को बुलाकर आमना सामना कराने पर ज्ञात हुआ कि कुल इतना ही सामान चोरी हुआ था ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता 1-वजीर अहमद उर्फ बाबू पुत्र नजीर अहमद निवासी नई बस्ती फत्तू बाबा कस्बा मौदहा थाना मौदहा जनपद हमीरपुर
बरामद सामानों का विवरण
1-6 साइकिल की चैन
2- 4 साइकिल की पैडल
3- एक साइकिल की ट्यूब
4- एक डिब्बा रिन वासर
5 -दो ताले
6-एक पन्नी में रिपीट
7-एक डिब्बा ब्रेक
8-एक पैकेट छर्रा
9- 100 ग्राम गांजा
10-एक सब्बल
11- एक चाकू
गिरफ्तार करने वाली टीम विवरण
1 उप निरीक्षक रामकिशन यादव 2-उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार 3-कांस्टेबल मनीष पाल
पंजीकृत अभियोगो का विवरण
1- मुकदमा अपराध संख्या 14/20 धारा 4/ 25 आर्म्स एक्ट 2-मुकदमा अपराध संख्या 15/20 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट

