UttarPradesh: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज लंका रोड बिंदकी में हुआ राम मंदिर निर्माण के लिए कार्यक्रम का आयोजन,तन समर्पित मन समर्पित और यह जीवन समर्पित

रिपोर्ट प्रशांत बाजपेई संपादक,इंडिपेंडेंट इंडिया मीडिया ग्रुप

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज लंका रोड बिंदकी में हुआ राम मंदिर निर्माण के लिए कार्यक्रम का आयोजन,तन समर्पित मन समर्पित और यह जीवन समर्पित

बिंदकी/फतेहपुर    
आज 9 जनवरी दिन शनिवार को विद्यालय प्रांगण सरस्वती विद्या मंदिर लंका रोड बिंदकी फतेहपुर में अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण हेतु संकल्प- सहयोग -समय देने हेतु अपार जनसमूह उमड़ पड़ा जिनमें विशेषकर मातृशक्ति भारी संख्या में उपस्थित रही lकार्यक्रम में परिचय :-जिला शारीरिक प्रमुख तथा विद्यालय के आचार्य जी अमित दीक्षित जी ने कराया l आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रुप से प्रजापति ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से दिव्या दीदी, सीता दीदी तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक के माननीय जिला संघचालक :- श्रीमान राम प्रकाश जी एवं विद्या भारती संगठन के प्रांत संगठन मंत्री :- श्रीमान सुनील जी ,बिंदकी नगर के माननीय संघचालक :- राम बहादुर जी तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक:- श्रीमान सर्वेश जी ,संभाग निरीक्षक श्री राधेश्याम जी द्विवेदी तथा विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष माननीय जवाहरलाल जी तथा क्षेत्रीय विधायक करण सिंह पटेल उपस्थित रहे l
     साथ-साथ विद्यालय प्रबंध समिति समिति के प्रबंधक महोदय श्रीमान जय कृष्ण जी ओमर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष महोदय श्रीमान राम प्रकाश जी लोहिया तथा प्रबंध कारिणी के अन्य सदस्य माननीय प्रधानाचार्य जी श्रीमान शिव नायक जी यादव, विद्यालय के सर्वव्यवस्था प्रमुख श्रीमान देवेंद्र सिंह जी ,विद्यालय के कार्यालय प्रमुख माननीय जगदीश शुक्ला जी,प्रांतीय सोशल मीडिया प्रमुख अंकित जी मिश्र निहुल बाजपेई जी अनिल जी आशुतोष शुक्ला जी कामता जी राम प्रीत जी अनुराग शुक्ला जी समस्त आचार्य बंधु एवं आचार्य बहने उपस्थित रहेl 
     कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मातृशक्ति को और अधिक मजबूत बनाने का रहा l यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता l जिस जगह नारियों की पूजा होती वहां पर देवताओं का वास होता है होता है ऐसा प्रजापति ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से आई दिव्या दीदी – सीता दीदी ने कहा l इस बात की जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रमुख आशुतोष कुमार जी ने दी
  कार्यक्रम में अपार भीड़ जुटी lभारतीय जनमानस में उत्साह को देखते ही बनता था l

संपादक के बारे में

Scroll to Top