Chhattisgarh: शासकीय राशन दुकान में सचिव अपनी मनमानी करते हुए ग्रामीणों के जेब में डाका डाल रहे हैं एवं शासन को दे रहे हैं मुंहतोड़ जवाब

संवाद सूत्र छत्तीसगढ़


शासकीय राशन दुकान में सचिव अपनी मनमानी करते हुए ग्रामीणों के जेब में डाका डाल रहे हैं एवं शासन को दे रहे हैं मुंहतोड़ जवाब

लुण्ड्रा
जनपद के ग्राम पंचायत बुलंगा की शासकीय उचित मूल्य की दुकान में हितग्राहियों को तय कीमत से अधिक दाम पर राशन दिया जा रहा है। यहां रखे चावल को जमीन पर बिखरा दिया गया और कुछ लोग उसे पैरों तले रौंदते दिखाई दिए। 
 हितग्राहियों ने बताया कि शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर शक्कर 18 रुपए प्रति किलो और मिट्‌टी का तेल 28 रुपए प्रति लीटर की दर से देना तय किया गया है। लेकिन यहां सेल्समैन तय कीमत से अिधक रुपए लेकर हितग्राहियों को राशन बांट रहा है। उस पर भी उसके दुकान खोलने का दिन और समय तय नहीं किया गया है। वह जब मन करता है दुकान खोल देता है। 
  ग्रामीण अंचल में उचित मूल्य की कई दुकानों की हालत ऐसी है। ग्राम कर्रा में राशन दुकान का संचालन करने सचिव- वकील अहमद अंसारी ने गांव के ही अज्ञात युवक को जिम्मा दिया है। लेकिन उसके मनमाने रवैये से लोगों को जहां राशन नहीं मिल पा रहा है, वहीं ग्रामीण लोगों की जेब पर डांका भी डाला जा रहा है। 
राशन दुकान में सचिव के द्वारा पत्रकारों से भी बदसलूकी कि गयी !

संपादक के बारे में

Scroll to Top