UttarPradesh : बिना आयुष्मान कार्ड के कोटेदार नहीं दे रहा राशन,समाधान दिवस में आयी 76 शिकायतों में 7 का मौके पर हुआ निस्तारण

रिपोर्ट अमित कुमार,संवाददाता हमीरपुर उत्तर प्रदेश


बिना आयुष्मान कार्ड के कोटेदार नहीं दे रहा राशन,समाधान दिवस में आयी 76 शिकायतों में 7 का मौके पर हुआ निस्तारण

मौदहा/हमीरपुर
नए वर्ष के पहले मंगलवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील के सभागार कक्ष में एडीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, इस मौके पर 76 शिकायत कर्ताओं ने अपनी फरियाद लगाई, जिसमें सात शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। 
साल के पहले मंगलवार को सम्पन्न हुए समाधान दिवस में 76 शिकायत आयीं, जिनमें सात शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, तहसील के सभागार कक्ष में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी ने की, इस मौके पर उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे हैं। समाधान दिवस पर सबसे अधिक शिकायतें राजस्व से संबंधित रही है, जिसमें चकरोड, भूमि आदि की शिकायतें रही, वहीं इसके अलावा कुएं तालाबों, पुलिस, हैंडपम्प, भूमाफिया आदि से संबंधित भी शिकायतें रही हैं, सात शिकायतों का निस्तारण मौके पर होने के अलावा अन्य फरियादी मायूस होकर लौट गए। ग्राम रीवन से आयी जमुना, गौरा देवी, सुधा, संतोषी सहित एक दर्जन महिलाओं ने शिकायत की है कि उनके आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं जिसकी वजह से कोटेदार उन्हें राशन सामग्री नहीं दे रहा है, पहले आयुष्मान कार्ड लाने को कहता है, उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनवाने की मांग की है, वहीं भमई गांव के शिकायत कर्ता नंदकिशोर ने बताया कि उसका मछली पालन हेतु तालाब का पट्टा हुआ था, जिस पर उसने बीज डाले और जब मछली बड़ी हो गईं तो गांव के दबंग उन्हें मछली नहीं निकालने दे रहे है और खुद प्रतिदिन 50-60 किलो निकाल कर बेच देते हैं, उसने न्याय की गुहार लगायी है। वहीं लोगों में खुसफुसाहट रही कि समाधान दिवस भी मात्र औपचारिता बन कर रह गया है। इस मौके पर उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार, बीडीओ, ईओ नगर पालिका सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे हैं।

संपादक के बारे में

Scroll to Top