UttarPradesh : अवैध रूप से अतिक्रमण कर बनाए गए मकानों को लोक निर्माण विभाग द्वारा गिराए जा रहे है

रिपोर्ट अमित कुमार,संवाददाता हमीरपुर उत्तर प्रदेश

अवैध रूप से अतिक्रमण कर बनाए गए मकानों को लोक निर्माण विभाग द्वारा गिराए जा रहे है

मौदहा हमीरपुर
अवैध रूप से अतिक्रमण कर बनाए गए मकानों को लोक निर्माण विभाग द्वारा गिराए जाने के आदेश से बौखलाए ग्रामीणों ने आज भीम आर्मी के बैनर तले एक ज्ञापन उपजिला अधिकारी अजीत परेश को सौंपते हुए उनके घरों को न गिराने एंव समुचित जल निकासी की मांग की।
    भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष संदीप बाल्मीकि के नेतृत्व में आज लगभग एक दर्जन आर्मी के सदस्यों और लगभग एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में मांग की है कि हमारी बस्ती लगभग 36साल पहले बसाई गई थी जिसे मुरौली खदान के ठेकेदारों द्वारा ध्वस्त किया जा रहा है।मुरौली खदान के ठेकेदारों और ग्राम प्रधान ने मिलकर मिटटी पुराई थी जिसके चलते घरों में जलभराव हो रहा है और घर गिरने की स्थिति में आ गए हैं।जिसपर नाला बनवाकर समुचित जल निकासी की व्यस्था की जाना चाहिए।साथ ही बताया कि खैर मार्ग में बनी पुलिया नष्ट कर उसमे मिटटी भर दी गई है।जिसके चलते जलनिकासी अवरुद्ध हो गई है इसलिए उक्त पुलिया को बनवाया जाये।साथ ही मांग की गई है कि मरौली बालू खदान के संचालकों द्वारा जेसीबी मशीन और ट्रैक्टरों से मिटटी खनन का काम किया जा रहा है जिसे तत्काल प्रभाव से रोका जाए।और खदान से आने जाने वाले वाहनों को बस्ती से निकलने पर रोक लगाई जाये जिससे कोई अप्रिय घटना न घट सके।इस दौरान संदीप बाल्मीकि,कमलेश,विष्णु करण प्रजापति,धर्मेंद्र कुमार,सुखराम सहित दो दर्जन लोगों ने हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा।जिसमे एसडीएम ने बताया कि मामला अवैध निर्माण हटाने का है।

संपादक के बारे में

Scroll to Top