रिपोर्ट अमित कुमार संवाददाता,हमीरपुर उत्तर प्रदेश
मौदहा/हमीरपुर
आज दिनाँक 3 1 21 को सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम मवैया में एक खंडहर में कुछ लोग अवैध देसी शराब महुआ की बना रहे हैं इस पर एक टीम उप निरीक्षक विजय बहादुर के नेतृत्व में आवश्यक विधिक कार्यवाही के लिए भेजी गई थी मुखबिर की सूचना पर आज गठित टीम के द्वारा दबिश देकर एक अभियुक्त को 65 लीटर अवैध देसी शराब महुआ तथा शराब बनाने के उपकरण सहित गिरफ्तार किया गया ।मौके से लगभग 2 क्विंटल लहन महुआ नष्ट किया गया।
बरामदगी का विवरण
65 लीटर देसी शराब महुआ एवं शराब बनाने के उपकरण तथा लगभग 2 क्विंटल लहन महुआ की
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1-शशि कुमार केवट पुत्र स्वर्गीय बरदानी केवट निवासी मवैया थाना मौदहा जनपद हमीरपुर
भागे हुए अभियुक्तों का नाम पता
2-जगदेव केवट पुत्र नत्थू राम 3-रामरतन केवट पुत्र स्वर्गीय जालिम
निवासीगण मवई थाना मौदहा जनपद हमीरपुर
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण
1-उपनिरीक्षक विजय बहादुर 2-उप निरीक्षक रामकिशन यादव 3-कांस्टेबल नितिन कुमार
4-सिंह कांस्टेबल शिव शंकर सिंह
5- महिला कांस्टेबल रंजना चतुर्वेदी

