MadhayPradesh : युवा कांग्रेस ने किसानों के समर्थन में निकाला मशाल जुलूस,कृषि संसोधन कानूनो को वापस लिये जाने की की मांग

रिपोर्ट भास्कर सिंह संवाददाता पन्ना मध्य प्रदेश


युवा कांग्रेस ने किसानों के समर्थन में निकाला मशाल जुलूस,कृषि संसोधन कानूनो को वापस लिये जाने की की मांग

पन्ना
कृषि संसोधन कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन करते हुये आज जिला युवक कांग्रेस द्वारा जिला मुख्यालय पन्ना में मशाल जुलूस निकाला गया। स्थानीय श्री जुगलकिशोर जी मंदिर चौराहा से प्रारंभ होकर निकाले गये जुलूस का समापन गांधी चौक में किया गया। मशाल जुलूस के दौरान युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा कृषि कानून संसोधन के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई तथा कृषि क ानून संसोधनों को देश के किसानों के साथ ही गरीब एवं मध्यमवर्गीय लोगो के लिये नुकसान देह बताया तथा कहा कि इस बिल के प्रभाव के फलस्वरूप सीधे तौर पर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचेगा एवं किसानों की स्थिति और भी दयनीय हो जायेगी। आयोजित मशाल जुलूस कार्यक्रम में युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी, विधानसभा युकां अध्यक्ष पन्ना सौरभ पटैरिया, पूर्व युकां जिलाध्यक्ष द्वय दीपक तिवारी, वैभव थापक, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनीष खान, अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष कदीर खान सहित युकां कार्यकर्ता रेवती रमण दीक्षित, अक्षय जैन, रोहित शर्मा, आदित्य दीक्षित, चित्रा झारिया, शिवम पाण्डेय, अंकित जडिय़ा, रियासत खान, विपिन सैनी, राहुल रजक, भूपत पटेल, वीरू, राजेश कुशवाहा, मोहम्मद जाफर, शेख मोहम्मद, आशीष यादव, सुलेमान, शहरूख, योगेन्द्र, रूपेश दीक्षित, सत्यम उपाध्याय आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

संपादक के बारे में

Scroll to Top