संवाद सूत्र इंडिपेंडेंट इंडिया ब्यूरो फतेहपुर
अवैध गांजा के साथ अभियुक्त हुआ गिरफ्तार, भेजा गया जेल
अमौली/फतेहपुर
जनपद के चांदपुर थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे बुधवार के दिन अग्रिम कार्यवाही के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
जनपद के पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के निर्देशानुसार क्षेत्राधिकारी जाफरगंज के कुशल नेतृत्व में क्षेत्र में सक्रिय वांछित अपराधियों एवं अपराधों में अंकुश पाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चांदपुर थाना पुलिस मंगलवार रात्रि को थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी मुखबिर की सूचना पर मध्य रात्रि में ही थाने के टॉप टेन अपराधी को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार चांदपुर थाना क्षेत्र के बबई निवासी राकेश सोनकर (32)पुत्र कल्लू सोनकर को एक किलो दो सौ ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे गिरफ्तार कर न्यायालय के लिए भेज दिया गया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार त्रिपाठी, अनुज यादव, ओम प्रकाश गुप्ता, पंकज कुमार मौजूद रहे।
थानाध्यक्ष दीनदयाल सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एक व्यक्ति को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसका पुराना अपराधिक इतिहास भी है। जिले के कई थाना क्षेत्रों में अभियुक्त के खिलाफ अपराध पंजीकृत है। मंगलवार को अभियुक्त को गिरफ्तार कर अपराध पंजीकृत कर लिया गया है। जिसे अग्रिम कार्यवाही के लिए न्यायालय के समक्ष भेजा दिया गया है।

