Hamirpur : भीषण सर्दी के चलते होने वाली मौतों का सिलसिला तेज हो गया है।आज सर्दी से युवती की मौत

रिपोर्ट अमित कुमार संवाददाता हमीरपुर

भीषण सर्दी के चलते होने वाली मौतों का सिलसिला तेज हो गया है।आज सर्दी से युवती की मौत

मौदहा हमीरपुर
इस समय क्षेत्र में पड रही भीषण सर्दी के चलते होने वाली मौतों का सिलसिला तेज हो गया है।आज सर्दी लग जाने के कारण एक महिला को कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां पर डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
   कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रतवा निवासी सुमन (38)पत्नी माताप्रसाद को देर रात सर्दी लग गई जिसे उसके पति द्वारा कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां पर डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
       मृतका का पति भूमिहीन मजदूर है और देश के औद्योगिक नगरों में जाकर मजदूरी करता है।जबकि मृतका अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्री छोड गई है।जबकि घर में हुई इस मौत के कारण परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
        मृतका के पति माता प्रसाद ने बताया कि कल रात महिला को सर्दी लग जाने के कारण जब महिला की तबियत खराब हुई तो हमने काम करने से मना किया था।लेकिन देररात बर्तन धोने के बाद महिला की हालत खराब होने लगी ।तब हम लोग महिला को खन्ना के एक प्राईवेट डाक्टर के यहां पर ले गए।जहां पर डाक्टर ने मौदहा ले जाने की सलाह दी।उसके बाद हम महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा लेकर आए जहां पर डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।उक्त मामले में सीएचसी अधीक्षक डा.अनिल सचान ने बताया कि महिला को जब अस्पताल लाया गया था उसके पहले महिला की मौत हो चुकी थी।

संपादक के बारे में

Scroll to Top