संवाद सूत्र ब्यूरो रिपोर्ट फतेहपुर
लैंगिक हिंसा दूर करने के लिए जागरुकता जरूरी- प्रतिमा
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत लैंगिक हिंसा से नारी समाज को मुक्ति दिलाने हेतु विकासखंड अमौली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मकंदीपुर में जागरूकता अभियान चला गया। मीना मंच संदर्भदाता प्रतिमा उमराव के द्वारा मंगलवार को विद्यालय का सहयोगात्मक भ्रमण किया गया। इसी दौरान कार्रवाई का भी अवलोकन किया गया। विद्यालय में महिलाओं एवं बालिकाओं को लैंगिक हिंसा के विभिन्न रूपों के बारे में जानकारी प्रदान कर उनके
रोकथाम वह बचाओ के बारे में बताया गया। प्रतिमा उमराव के द्वारा महिला सुरक्षा चक्र, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर आदि की जानकारी बांटी गई। मीना मंच सुगमकर्ता शालिनी सिंह ने चार्ट, स्लोगन व जानकारी से परिपूर्ण एक फिल्म दिखा कर सभी को जागरूक किया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शोभा देवी ने बताया कि बालिकाओं को शिक्षा का पूरा पूरा अवसर प्रदान किया जाना सही रहेगा जिससे वह आत्मनिर्भर बन सकें और लैंगिक हिंसा अपराधों से लड़ सके। इस मौके पर रूपा देवी, विमल कांत, शोभा देवी आदि लोग मौजूद रहे।


