रिपोर्ट अमित कुमार संवाददाता हमीरपुर
पिता की डांट से युवक ने धार धार हथियार से गला रेत लिया
मौदहा हमीरपुर
पिता की डांट से क्षुब्ध होकर युवक ने धारदार हथियार से गला काट कर आत्महत्या करने का प्रयास किया।
मुस्कुरा थाना क्षेत्र के ग्राम इमिलाया निवासी योगेंद्र (22)पुत्र रमेश को पिता ने काम करने के लिए कहा ।जिससे नाराज होकर युवक ने धारदार हथियार से गला काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।जिसे गंभीर हालत में परिजनों द्वारा कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां पर घायल युवक का इलाज किया जा रहा है।

