क्रिसमस के उपलक्ष्य में निकाली गई सांकेतिक रैली।
सिटी/कानपुर।
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कोविड नियमों का पालन करते हुए प्रभु यीशु के जन्मदिन को क्रिसमस के रूप में मनाने के लिए शनिवार को पूरे शहर में पास्टर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में सांकेतिक रैली निकालकर खुशी जाहिर की गई। सांकेतिक रैली मोती झील से शुरू होकर बेनाझाबर, हर्षनगर, बकरमंडी,चुन्निगंज,परेड चौराहा से बड़ा चौराहा में क्राइस्ट चर्च इंटर कालेज में प्रधानाध्यापक डॉ सी डैनियल की प्रार्थना के साथ संपन्न की गई। सांकेतिक रैली में विभिन्न चर्चों के लोग,बच्चे एवं महिलाओं ने हस्ते गाते,गुब्बारे उड़ाते हुए सभी धर्मो के लोगो से मिलते हुए आनंदित हुए।साथ ही सड़को पर बिना मास्क घूमने वाले लोगो को मास्क वितरित किया गया है।कानपुर पास्टर एसोसिएशन के पादरी जितेंद्र सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि क्रिसमस पर्व को देखते हुए एसोसिएशन कि तरफ से पूरे शहर में शहरवासियों में आपस में प्रेम और एकता बनाए रखने के लिए शहर की उन्नति के लिए सभी लोग मिलकर आपस में सौहार्द के साथ कार्य करें।इसी प्रेम व सौहार्द को प्रदर्शित करने के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सांकेतिक रैली का आयोजन किया गया है।जिसमे पूरी तरह कोविड नियमों का पालन किया गया है।
वहीं इस मौके पर पास्टर इंद्रकुमार दास ने बताया कि देश की अखंडता, एकता बनाए रखने के लिए हर वर्ष क्रिसमस के उपलक्ष्य में पूरे शहर में सांकेतिक रैली निकाली जाती है जिसके तहत पूरा क्रिश्चियन समाज मिलकर प्रेम और सौहार्द से शहरवासियों को क्रिसमस की बधाइयां देते हैं।उन्होंने आए हुए लोगो से अपील की कि सभी आपस में प्रेम व सौहार्द के साथ मिलजुलकर क्रिसमस मनाए।
इस मौके पर पादरी शयुगल सिंह,अनिल गिलवर्ट,मिसेज हैलीना, एबी सिंह,पास्टर इंद्रकुमार दास, जगराम सिंह,सैमसन मसीह,रवि कुमार,संजय एल्विन,प्रदीप राव,इलियास,विजय सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

