Fatehpur Railway Station: फतेहपुर रेलवे स्टेशन का नाम गणेश शंकर विद्यार्थी किए जाने की मांग

फतेहपुर:- चौधरी महादेव प्रसाद पीजी कॉलेज, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष करन सिंह परिहार ने फतेहपुर की जिलाधिकारी श्रुति को पत्र लिखकर फतेहपुर रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की मांग की है । करन सिंह परिहार ने कहा है कि गृह जनपद फतेहपुर में जन्में क्रांतिकारी गणेश शंकर विद्यार्थी का स्वाधीनता आंदोलन से लेकर देश की आजादी तक अहम योगदान रहा है ।

विद्यार्थी जी ने आजादी के दौरान महात्मा गांधी, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, सुखदेव, बटुकेश्वर दत्त, राजगुरु और हैदर जैसे क्रांतिकारियों के साथ स्वाधीनता आंदोलन के लिए संघर्ष किया है । ऐसे महान क्रांतिकारी का गृह जनपद फतेहपुर में जन्म होना सौभाग्य की बात है ऐसे में उनके नाम पर रेलवे स्टेशन होने से जनपद वासियों में नई ऊर्जा का संचार होगा और उनके क्रांतिकारी जीवन से प्रेरणा लेंगे । करन सिंह परिहार ने पत्र की प्रतिलिपि उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक को भी भेजकर नाम बदलने की अपील की है ।

संपादक के बारे में

Scroll to Top