Hamirpur :मंदिर में परिणय सूत्र में बंधे प्रेमी युगल

रिपोर्ट अमित कुमार संवाददाता हमीरपुर

मंदिर में परिणय सूत्र में बंधे प्रेमी युगल

हमीरपुर
लम्बे समय से प्रेम कर रहे प्रेमी युगल ने आज पुलिस के हस्तक्षेप से हिंदू रीति रिवाज के साथ ही ओरी मंदिर में दाम्पत्य बंधन में बंध गए
मौदहा कोतवाली क्षेत्र के रमना डेरा निवासी रामबाबू पुत्र सुंदर कुश्वाहा का महोबा जनपद के कुलपहाड थाना क्षेत्र के ग्राम बेलाताल निवासी सजातीय मोहिनी पुत्री भुवनेंद्र के साथ लम्बे समय से प्रेम चल रहा था।लेकिन मोहिनी के पिता मोहिनी का दूसरी जगह विवाह कर रहे थे।इसी बात से नाराज होकर मोहिनी कुलपहाड थाने पहुंची।दो दिन तक कुलपहाड थाने में चली पंचायत के बाद भी जब मामला हल नहीं हुआ तो कुलपहाड पुलिस ने मोहिनी को श्यामबाबू के पिता को सुपुर्द कर दिया और आदेश दिया कि युवती के साथ श्याम बाबू का विवाह कर कुलपहाड पुलिस को अवगत कराएं।इसी बात को लेकर आज कस्बे के ओरी मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के साथ मोहिनी और श्याम बाबू का विवाह सम्पन्न हुआ

संपादक के बारे में

Scroll to Top