आज मिशन शक्ति के तहत सेमिनार आयोजित किया जा रहा था ll
मौदहा कस्बे के ब्लॉक परिसर में स्थित मीटिंग हाल में आज मिशन शक्ति के तहत एक सेमिनार का आयोजन किया जाना था।जिसके चलते बुधवार रात खण्ड विकास अधिकारी द्वारा वाट्सएप के माध्यम से पत्रकारों को सूचना दी गई थी।कार्यक्रम सुबह ग्यारह बजे से आयोजित किया जाना था।जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और ग्रामीण क्षेत्रों के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं सुबह दस बजे से ही ब्लॉक के मीटिंग हाल में एकत्रित हो गई थी।कार्यक्रम दो चरणों में तीन बजे तक निर्धारित किया गया था लेकिन लम्बे समय तक इंतजार करने के बाद कार्यक्रम में आईं महिलाओं को जानकारी दी गई कि कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।अगले कार्यक्रम की सूचना समय और तिथि निर्धारित होने के बाद दे दी जायेगी।

