बुन्देलखण्ड राष्ट्र समिति के वालंटियर्स ने किया धार्मिक मूर्तियों का विसर्जन ll

बुन्देलखण्ड राष्ट्र समिति के वालंटियर्स ने किया धार्मिक मूर्तियों का विसर्जन
 श्रेष्ठ रस्तोगी ने कूड़े में पड़ी देवी देवताओं की मूर्तियों के विसर्जन की पहल की
फतेहपुर- जनपद के युवाओं में कुछ न कुछ सेवा करते रहने का जज्बा बड़े बड़े समाजसेवियों को भी आकर्षित करता हैं। बुन्देलखण्ड राष्ट्र समिति के सदर अध्यक्ष श्रेष्ठ रस्तोगी की पहल में आज बीआरएस वालंटियर्स ने घर घर विसर्जन हेतु मूर्तियों का संकलन किया साथ ही हजारी लाल फाटक के सामने सदाशिव धर्मशाला रोड के नजदीक कूड़े के ढेर में पड़ी देवी देवताओं की मूर्तियों का बीनकर रास्तोगी गंज के बड़े हनुमान मंदिर स्थित कुँए में विसर्जित किया गया। युवाओं का हौसला बढ़ाने के लिए बीआरएस जिलाध्यक्ष युवाशक्ति अंशू सिंह परमार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्रेष्ठ रस्तोगी द्वारा सभी से धर्म को जानने और अनुसरण करने की बात कही गई उन्होंने जनपदवासियों से बुन्देलखण्ड राष्ट्र समिति की तरफ से अपील की देवी देवताओं  की मूर्तियों का अपना पूजन कार्य समाप्त होने के बाद लोग कम से कम कूड़े में न फेंके। वही प्रशांत रस्तोगी, अभिषेक गुप्ता ने जय श्री राम के नारों के साथ मूर्तियों को कुएं के जल में प्रवाहित किया। विसर्जन कार्यक्रम में श्रेष्ठ रस्तोगी, प्रशांत रस्तोगी, अंशु सिंह परमार, प्रवीण गुप्ता ,अभिषेक गुप्ता, करण सिंह, सचिन आदि बीआरएस वालंटियर्स उपस्थित रहे।

संपादक के बारे में

Scroll to Top